शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अगले 48 घंटे में वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार

None 2023-06-09 19:40:48
अगले 48 घंटे में वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार

11 दिन बाद यूपी में होगी मानसून की एंट्री

शाह टाइम्स ब्यूरो
लखनऊ। अगले 48 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 35 शहरों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि मौसम विभाग ने 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। यूपी में 11 दिन बाद यानी 20 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। गुरुवार को 8 दिन लेट मानसून केरल पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 48 घंटे में प्रदेश के 35 जिलों में गर्मी से राहत मिल सकती है।


लखनऊ मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से नम हवाएं यूपी में आने लगी हैं। यही हवाएं यूपी में प्री-मानसून की बारिश कहलाती हैं। 20 मई तक जो बारिश होगी, वह प्री-मानसून का असर होगा। जून से 30 सितंबर तक होने वाली बारिश मानसून की बारिश होगी। मौसम विभाग ने मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे में बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद , फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, कन्नौज, चित्रकूट, कानपुर देहात, प्रयागराज, वाराणसी में अलर्ट जारी किया है। राहत की बात यह है कि यूपी में भले ही मानसून लेट आएगा। लेकिन, बरसने में कोताही नहीं करेगा। अनुमान है कि यूपी में इस बार 98 प्रतिशत औसत बारिश होगी। पूर्वी हिस्से में इस बार सामान्य से ज्यादा यानी 106 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। फिलहाल, मानसून से पहले मई महीने में यूपी में सामान्य 31.8 मिमी की जगह 72.6 मिमी यानी 128 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकाॅर्ड की गई।
वाराणसी में पारा 37 डिग्री के पार
वाराणसी में सुबह 7 बजे तक तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। हवा 6 किमी. प्रति घंटे की गति से बह रही है। हवा में नमी 51 प्रतिशत है। इस वजह से उमस भी है। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वाराणसी में शुक्रवार के बाद रविवार को भी हीटवेव का असर रहेगा। हालांकि, शनिवार को बारिश का अनुमान है। मेरठ में शुक्रवार सुबह कड़ी धूप निकली है। पारा 32 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह 7 बजे से धूप के कारण गर्मी से लोग परेशान हैं। अभी बरसात की संभावना भी नजर नहीं आ रही है। दिन का पारा 35 डिग्री तक जाने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है। बरेली में शुक्रवार सुबह तेज धूप खिली है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह बरेली और आसपास के जिलों में गर्म हवाएं चलेंगी। आज हवा की स्पीड 16 किलोमीटर प्रति घंटा से चलेगी। इससे पहले गुरुवार को भी भीषण गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ा था।
प्रमुख शहरों का गुरुवार-शुक्रवार का तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
आगरा 42.5 25.3
गोरखपुर 42.5 28.7
झांसी 45.1 25.1
कानपुर 42.5 29.8
लखनऊ 41.3 26.5
प्रयागराज 44.1 27.8
वाराणसी 42.4 27.0

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर