गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

वादी ए कश्मीर में पहली बर्फबारी के साथ हल्की बारिश

None 2023-09-25 15:14:48
वादी ए कश्मीर में पहली बर्फबारी के साथ हल्की बारिश

स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग के अफरवाट पहाड़ों, बांदीपोरा में राजदान टॉप, सदना टॉप, पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला और कश्मीर घाटी के अन्य ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बर्फबारी हुयी है।

श्रीनगर । कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में पिछले 24 घंटों में इस मौसम पहली बर्फबारी हुई है और मैदानी इलाकों में बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आयी।


मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में हिमपात हुआ , जबकि मैदानी इलाकों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसी अवधि में जम्मू में अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई।


उत्तरी कश्मीर में स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग के अफरवाट पहाड़ों, बांदीपोरा में राजदान टॉप, सदना टॉप, पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला और कश्मीर घाटी के अन्य ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बर्फबारी हुयी है। जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश जारी है और अन्य स्थानों पर बादल छाए हुए हैं।


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं जबकि 27-28 सितंबर को मौसम शुष्क रहने के अनुमान हैं। जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर 29-30 सितंबर को भी बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर