गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मौलानाओं को एलआईयू का फोन करना निंदनीय:आलम

None 2024-01-27 20:04:30
मौलानाओं को एलआईयू का फोन करना निंदनीय:आलम

कांग्रेस की तरफ से इंडिया गठबंधन के सहयोगियों से बात करने के लिए अधिकृत पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद से मिलने गए मौलानाओं के प्रतिनिधिमण्डल के कुछ सदस्यों से एलआईयू ने फोन कर पूछताछ की

लखनऊ,(Shah Times)। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने दावा किया है कि पिछले दिनों वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेस की तरफ से गठबंधन के सहयोगियों से बात करने के लिए अधिकृत पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद से मिलने गए मौलानाओं के प्रतिनिधिमण्डल के कुछ सदस्यों से एलआईयू ने फोन कर पूछताछ की है। इसे उन्होंने सरकारी गुंडागर्दी बताया है।

उन्होंने कहा कि हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर के 2 दर्जन मौलाना लोकसभा चुनाव के संदर्भ में विभिन्न मुद्दों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता को अपने सुझाव देने गए थे। जो कि किसी भी पार्टी के चुनावी गतिविधि का एक अहम हिस्सा होता है। डेलिगेशन ने शिक्षा बजट बढ़ाने, बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के मुद्दे को घोषणापत्र में शामिल करने के साथ ही यह भी सुझाव दिया था कि इंडिया गठबंधन में सपा, रालोद के साथ ही बसपा को भी शामिल करना चाहिए। उन्होंने इस संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे और सोनिया गाँधी से भी मिलने का समय मांगा था और अपने स्तर पर बसपा प्रमुख मायावती जी से भी संपर्क करने की बात कही थी जो मीडिया में प्रकाशित भी हुई।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि डेलिगेशन के 6 सदस्यों से एलआईयू ने फोन करके इस मीटिंग के संदर्भ में पूछताछ की। जिसमें यह सवाल भी था कि वो गठबंधन को लेकर ऐसी पहल क्यों कर रहे हैं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अगर सरकार या प्रशासन के खिलाफ़ कोई धरना-प्रदर्शन करे या कोई ज्ञापन दे तो एलआईयू का फोन करना या पूछताछ करना समझ में भी आता है। क्या योगी सरकार आम नागरिकों के विपक्षी दलों के नेताओं से मिलने, सुझाव देने या गठबंधन पर अपनी राय देने पर रोक लगाना चाहती है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर