टनकपुर,( आबिद सिद्दीकी )। शहर से निलकने वाला कूड़ा कहां डंप किया जाए। यह एक बड़ी समस्या बन गई है। कूड़ा डंप करने के लिए शहर में कोई जगह ही नही है। इस चक्कर में नगर पालिका परिषद को पूर्व में संचालित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के समीप कूड़ा एकत्रित करना पड रहा है। इससे उन क्षेत्रों में रहने वाले लोग दुर्गंध से परेशान हैं।
इस स्थान पर पालिका प्रशासन के द्वारा कूड़ा डंप किए जाने से निराश्रित पशुओं का भी यहां पर जमवाड़ा बना रहता कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से आवासीय विद्यालय के समीप रह रहे लोग परेशान हैं। दुर्गंध के चलते वातावरण प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
लायंस क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि जब से कूड़ा डाला गया पूरे इलाके में लोगों का रहना मुश्किल है। बिना मुंह पर रुमाल रखे घर से निकला नहीं जाता। बच्चों का भी घर से निकलना मुश्किल है।
कई बार कूड़े से हो रही समस्या के लिए वार्ड सभासद व अधिकारियों को लिखा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय लोग समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन पालिका प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रंग रही, पालिका के उदासीन रवैया के चलते स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है ।आखिर देखना होगा कुंभकरणीय नींद मे सो रहे पालिका प्रशासन कब जागेगा यह एक अहम सवाल है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।