शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लोकसभा चुनाव : बीजेपी 233 और कांग्रेस 98 सीटों पर आगे

None 2024-06-04 11:31:32
लोकसभा चुनाव : बीजेपी 233 और कांग्रेस 98 सीटों पर आगे

पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों पर चल रही गणना अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक प्राप्त आंकड़ों मुताबिक पंजाब की सात सीटों पर कांग्रेस की बढ़त बरकरार है।

नई दिल्ली, (Shah Times)। लोकसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को (भाजपा) 233 और कांग्रेस को 98 सीटों पर बढ़त मिली है।चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक जारी 534 सीटों के रुझानों के अनुसार समाजवादी पार्टी को 36, तृणमूल कांग्रेस को 21, द्रविड मुनेत्र कषगम को 19, तेलुगूदेशम को 16, जनता दल यूनाइटेड को 13, शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) को 10, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) को आठ, शिवसेना (शिंदे) को सात, लोक जनशक्ति पार्टी को पांच, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को पांच, वाईएसआरसीपी को चार, राष्ट्रीय जनता दल को चार सीटों पर आगे हैं। निर्दलीय आठ सीटों पर आगे चल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिये जारी मतगणना के शुरुआती घंटे में पिछड़ने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने इंडिया समूह से बढ़त बना ली है।निर्वाचन आयोग के वेबसाइट से प्राप्त रुझानो के अनुसार सुबह दस बजे तक राजग के 44 और इंडिया गठबंधन 34 सीटों पर आगे चल रहा था। समाजवादी पार्टी (सपा) 28 ,कांग्रेस छह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 42 और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) दो सीट पर बढ़त बनाये हुये है।प्रधानमंत्री और भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने शुरुआती घंटे में पिछड़ने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने 13 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है वहीं गौतमबुद्धनगर से डा महेश शर्मा करीब एक लाख मतों से आगे हैं।

लखनऊ से राजनाथ सिंह आठ हजार से अधिक मतों बढत बनाये हुये है।इनके अलावा सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव कन्नौज से और कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी रायबरेली से बढ़त बनाये हुये है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज में 33 हजार से अधिक मतों से आगे हैं।

भाजपा कैराना,बिजनौर,मेरठ,फिरोजाबाद,अनोला,धौनहरा,महराजगंज, फर्रुखाबाद ,बागपत,बागपत,मैनपुरी,पीलीभीत,सुलतानपुर,गाेंडा और बस्ती समेत 42 लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाने में सफल रही है जबकि मुरादाबाद, रामपुर,कन्नौज,संभल,एटा,प्रतापगढ़,फिरोजाबाद,इटावा,मैनपुरी,अनोला,सुलतानपुर,धौरहरा,महराजगंज,फर्रुखाबाद,जालौन, प्रतापगढ़ समेत 28 स्थानों पर सपा उम्मीदवार आगे चल रहे है।

रायबरेली में कांग्रेस के राहुल गांधी 28 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं वहीं सहारनपुर में कांग्रेस के इमरान मसूद ने 33 हजार से अधिक मतों से बढत बनायी हुयी है। अमेठी में किशोरी लाल भाजपा की स्मृति ईरानी से 14 हजार से अधिक मतों से आगे है। इसके अलावा बाराबंकी,बांसगांव और सीतापुर में कांग्रेस आगे चल रही है।पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों पर चल रही गणना अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक प्राप्त आंकड़ों अनुसार राज्य की सात सीटों पर कांग्रेस की बढ़त बरकरार है।

कांग्रेस अमृतसर, फतेहगढ़, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर में भारी अंतर से आगे चल रही है। हालांकि गुरदासपुर में भाजपा के प्रत्याशी दिनेश सिंह बब्बू बीच- बीच में कांग्रेस प्रत्याशी से बढ़ बनाने में कामयाब हो रहे हैं।आम आदमी पार्टी अभी तक तीन सीटों पर ही बढ़त बना पायी है, जबकि शिरोमणि अकाली दल दो सीटों और दो सीटों पर आजाद उम्मीदवार बढ़त बनाये हुये हैं। खड्डूर साहिब से अमृतपाल सिंह 54130 मत और फरीदकोट से आजाद उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा 26603 मतों से आगे चल रहे हैं।हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा को छह सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी सभी 10 सीटें जीती थी। मंगलवार सुबह मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पांच और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही थी और भाजपा चार सीटों पर आगे चल रही थी।उल्लेखनीय है कि जहां कांग्रेस प्रत्याशियों के बढ़त का अंतर अच्छा खासा है, वहीं भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त का अंतर बहुत कम है।केवल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपवाद हैं।रुझानों के अनुसार अम्बाला से कांग्रेस के वरुण चौधरी 26000 से अधिक मतों से, गुडगाँव से राज बब्बर 37000 से अधिक मतों से, रोहतक से दीपेन्द्र सिंह हुड्डा 70000 से अधिक वोटों से, सिरसा से कुमारी सैलजा 66000 से अधिक वोटों से और सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी 3500 वोटों से आगे चल रहे थे।

उधर, भिवानी महेंद्रगढ़ में भाजपा के धर्मवीर सिंह 10000 अधिक वोटों से आगे, फरीदाबाद में कृष्ण पाल 8000 से अधिक वोटों से, हिसार से रंजीत सिंह 5000 से अधिक मतों से, करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 41000 से अधिक मतों से चल रहे हैं।कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता 2500 से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9000 मतों से आगे चल रहे थे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर