गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लोकसभा चुनाव : दिल्ली की सातों सीटों पर वोटिंग जारी

None 2024-05-25 09:58:42
लोकसभा चुनाव : दिल्ली की सातों सीटों पर वोटिंग जारी

लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का इस बार मुकाबला इंडिया समूह के कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से है।

~ Asif Khan

नई दिल्ली ,(Shah Times)। लोकसभा चुनाव के छठे फेस में दिल्ली की सभी सातों संसदीय सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।

मतदान शनिवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा राष्ट्रीय राजधानी के सभी मतदान केंद्रों के बाहर उत्साही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है। राजधानी में गर्मी को मात देते हुए मतदाता 162 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला तय करने के लिए सुबह-सुबह कतार में लग गए।

 सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का इस बार मुकाबला इंडिया समूह के कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से है। इस बार कांटे की टक्कर होने की संभावना जतायी गयी है। साल 2014 और 2019 के लोक सभा चुनावों में कांग्रेस और आप दोनों को सुपड़ा साफ हुआ था और भाजपा की झोली में सातों सीट आयी थी।

राष्ट्रीय राजधानी की सात सीटों पर 162 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। राजधानी में चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नयी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सात संसदीय सीटें हैं। दिल्ली में चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा की बांसुरी स्वराज, कांग्रेस के कन्हैया कुमार, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, पूर्व मंत्री एवं आप नेता सोमनाथ भारती शामिल हैं।इस बार नयी दिल्ली से आप विधायक सोमनाथ भारती का मुकाबला भाजपा की बांसुरी स्वराज से है, जो दिवंगत सुषमा स्वराज की पुत्री हैं। वह अपनी मां की विरासत पर भरोसा कर रही हैं।

कांग्रेस के कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से दो बार के सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों बिहार से आते हैं और जीत के लिए पूर्वांचली वोटों के एक बड़े हिस्से पर नज़र जमाए हुए हैं।पूर्वी दिल्ली में, भाजपा ने मौजूदा सांसद गौतम गंभीर इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया था। वह अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे।भाजपा ने कोंडली विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक एवं आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार के खिलाफ वकील हर्ष मल्होत्रा ​​को मैदान में उतारा है।

मतदान प्रक्रिया से पहले मॉक ड्रिल के बाद मतदाताओं ने बूथों पर ईवीएम पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के हक में मतदान करना शुरू कर दिया है। भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने मतदान से पहले झंडेवालान मंदिर में प्रार्थना की।राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं की सहायता के लिये दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बस सेवायें आज समय से पहले शुरू हुई हैं।

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-25-may-24

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन मतदान के दिन मतदाताओं की सहायता के लिए शनिवार को सभी मार्गों पर मेट्रो सर्विस सुबह चार बजे शुरू हो गयी। इसी तरह, दिल्ली परिवहन निगम ने घोषणा की कि वह 25 मई को सुबह चार बजे से दिल्ली भर में 35 मार्गों के लिये अतिरिक्त बस सेवायें संचालित कर रहा है। दिल्ली में मतदान के दिन दुकानें, रेस्टोरेंट और मॉल भी खुले रहेंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर