शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लोकसभा चुनाव पीडीए की जीत और एनडीए की पराजय का नया इतिहास लिखेगा

None 2024-03-14 21:51:12
लोकसभा चुनाव पीडीए की जीत और एनडीए की पराजय का नया इतिहास लिखेगा

अखिलेश यादव ने कहा है कि जबसे भाजपा सरकार सत्ता पर काबिज हुई है जनता तबसे मंहगाई की मार से बुरी तरह उत्पीड़ित हुई है। एक तरह से मंहगाई और भाजपा दोनों एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं।

लखनऊ ,(Shah Times)। समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा जबसे भाजपा सरकार सत्ता पर काबिज हुई है जनता तबसे मंहगाई की मार से बुरी तरह उत्पीड़ित हुई है। एक तरह से मंहगाई और भाजपा दोनों एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जबसे भाजपा सरकार सत्ता पर काबिज हुई है जनता तबसे मंहगाई की मार से बुरी तरह उत्पीड़ित हुई है। एक तरह से मंहगाई और भाजपा दोनों एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं। डीजल-पेट्रोल-बिजली से लेकर जनसामान्य के उपयोग में आने वाली सभी चीजें मंहगी हो गई हैं। इन दिनों जब रमजान का पवित्र माह चल रहा है और नवरात्र व्रत शुरू होने वाले है मंहगाई के असर से लोग विचलित होने लगे है।

    खुद सरकारी आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष फरवरी में साल भर पहले के मुकाबले सब्जियों के भाव 30.25 प्रतिशत ऊपर रहे। दालों के दाम 18.9 प्रतिशत ऊपर रहे। मसालों के दाम 13.5 प्रतिशत ऊपर रहे। निश्चय ही इस मूल्य वृद्धि का फायदा पूंजी घरानों को होगा।

    त्योहारों के दिनों में भाजपा सरकार में जनता की लूट कुछ ज्यादा ही होती है। चूंकि बड़े थोक व्यापारी सब भाजपा के ही समर्थक हैं इसलिए सरकार उन्हें मुनाफा कमाने की खुली छूट दे देती है। मुख्यमंत्री जी को अपने पूंजीपति सहयोगियों की फिक्र रहती है, आम जनता की उन्हें क्यों परवाह हो? आजकल फल, दूध और मेवों के दाम आसमान छूने लगे है। रमजान के दिनो में फलो के साथ दूध और खोए से बनी मिठाइयों की ज्यादा मांग होती है। खजूर की इन दिनांे विशेष मांग होती है किस्म के हिसाब से उसके अलग-अलग दाम बढ़ जाते हैं। नवरात्र के दिनों में भी इन वस्तुओं की मांग रहती है। बाजार में मंहगाई से लोग त्राहि-त्राहि करने लगे हैं।

    भाजपा नेतृत्व का काम जनता को बहकाना ही रहता है। अपने बयानो से वह लोगो को भ्रमित करते हैं और जब गरीबी, बेकारी, मंहगाई जैसे मुद्दे उभरने लगते हैं तो वह कोई न कोई नया राग छेड़ देते हैं। अपने इवेंट मैनेजमेन्ट से वह मूल मुद्दों से ध्यान बंटाते है। लेकिन जनता धीरे-धीरे भाजपा की सच्चाई जानने लगी है। अब वह भाजपा के बहकावे में और आने वाली नहीं है। सन् 2024 का लोकसभा चुनाव पीडीए की जीत और एनडीए की पराजय का नया इतिहास लिखेगा।              

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर