सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

Mahashivratri 2024: 8 या 9 मार्च, कब है महाशिवरात्रि? जानें तारीख, पूजन विधि और मुहूर्त

None 2024-02-24 11:09:19
Mahashivratri 2024: 8 या 9 मार्च, कब है महाशिवरात्रि? जानें तारीख, पूजन विधि और मुहूर्त

पंचांग के अनुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि के दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शिवयोग का निर्माण हो रहा है

वास्तु एवं ज्योतिष सलाहकार रजत सिंगल जी के अनुसार महाशिवरात्रि व्रत को अर्धरात्रि व्यापिनी चतुर्दशी तिथि में करना चाहिए, चाहे यह तिथि पूर्वा (त्रयोदशी युक्त) ही क्यों न हों। नारद संहिता के अनुसार जिस दिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि आधी रात के योग वाली हो उस दिन जो शिव रात्रि व्रत करता है, वह अनन्त फल को प्राप्त करता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि में चंद्रमा सूर्य के समीप होता है। अतः वह समय जीवन रूपी चंद्रमा का शिव रूपी सूर्य के साथ योग-मिलन होता है। अतः इस चतुर्दशी को शिव पूजा करने से जीवन को अभीष्ट पदार्थ की प्राप्ति होती है और यहीं शिवरात्रि का रहस्य है। माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विद्यमान होते हैं, इसलिए महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु एवं ज्योतिष सलाहकार रजत सिंगल द्वारा की जाने वाली महाशिवरात्रि की सही तिथि क्या है एवं किस शुभ मुहूर्त में किस पूजा विधि से हम भगवन शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

शिव योग में 8 मार्च को मनेगी महाशिवरात्रि

पंचांग के अनुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि के दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शिवयोग का निर्माण हो रहा है, जो इस तिथि को ओर विशिष्ट बना रहा है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 8 मार्च, शुक्रवार रात्रि 09:57 बजे से आरम्भ होकर 9 मार्च को शाम 06:17 पर समाप्त होगी। इस दिन महाशिवरात्रि पूजन मुहूर्त प्रातः 05:01 से प्रारंभ होगा वैसे ज्यादातर लोग शाम को प्रदोष काल में शिवपूजा करते हैं। महादेव की निशित पूजा के दौरान भद्रा लग रहा है। रात्री के 09:58 बजे से अगले दिन प्रातः 08:09 तक भद्रा रहेगा। हलांकि इसी दौरान शिव योग भी रहेगा।इस अवसर पर शिवलिंग का विभिन्न वस्तुओं से विशेष अभिषेक भी किया जाता है। इस दिन भद्रा काल का विशेष ध्यान दिया जाता हैं क्योंकि इस दौरान पूजा निषेध मानी जाती हैं।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त

चतुर्दशी तिथि
मार्च 08, 09:57 PM- मार्च 09, 06:17 PM

महाशिवरात्रि पारण समय
मार्च 09, 06:37 ए एम से 03:29 पी एम

भद्रा काल
मार्च 08, 09:57 PM से
मार्च 09, 06:46 AM

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

ज्योतिष रजत सिंगल अनुसार शिव-पूजन में ध्यान रखने योग्य बातें

शिवरात्रि वाले दिन प्रातः काल स्नान ध्यान से निवृत्त होकर अनशन व्रत रखना चाहिये। पत्र-पुष्प तथा सुंदर वस्त्रों से मंडप तैयार करके सर्वतोभद्र की वेदी पर कलश की स्थापना के साथ-साथ गौरी शंकर की मूर्ति और नंदी जी की मूर्ति रखे और विधि-विधान से शिव पूजन करें। भगवान शिव योगी हैं और पुरुषत्व के प्रतीक हैं इसी कारण से इनकी पूजा में हल्दी, कुमकुम, रोली, नारियल और सौंदर्य प्रसाधन की चीजों को प्रयोग नहीं किया जाता है। भगवान शंकर के पूजन के समय करताल नहीं बजाया जाता।

मंदिर में जल चढ़ाते समय याद रखे की शिवलिंग परिक्रमा में सम्पूर्ण परिक्रमा नहीं की जाती, जिधर से चढ़ा हुआ जल निकलता है उस भाग का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए। यहाँ से प्रदक्षिणा उल्टी की जाती है। एक बात का विशेष ध्यान दे कि, अगर हो सके तो घर में शिवलिंग न रखें उसके स्थान पर मंदिर में जा कर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

#ShahTimes

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर