शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

नेपाल में भूस्खलन के कारण बड़ा हादसा, त्रिशूली नदी में गिरी दो बसें

None • 2024-07-12 12:18:49
नेपाल में भूस्खलन के कारण बड़ा हादसा, त्रिशूली नदी में गिरी दो बसें

नेपाल में भूस्खलन हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में सात भारत के लोग भी शामिल हैं।

काठमांडू, (Shah Times) । नेपाल में शुक्रवार सुबह मदन-अश्रित हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां भूस्खलन के बाद दो बस त्रिशूली नदी में गिर गईं। इन दोनों बसों में 65 यात्री सवार थे। त्रिशूली नदी में बसों के बह जाने के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है।

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में सात भारत के लोग भी शामिल हैं। राहतकर्मियों ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पोखरा एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज भेज दिया गया है।

हादसे के बाद अभी भी कई यात्री लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। हादसे में मृतकों की संख्या और ज्यादा बढ़ने का अंदेशा लगाया जा रहा हैं है। बता दें कि नेपाल में जून से ही हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार सुबह कास्की में लैंडस्लाइड हुई, जिसकी चपेट में आकर दो यात्री बसें त्रिशूली नदी में बह गई।

हादसे के बाद से मेडिकलकर्मियों के साथ सेना और पुलिस के जवानों को राहत और बचाव में लगाया गया है। पुलिस प्रवक्ता दान बहादुर कार्की ने कहा कि यह घटना काठमांडू से 86 किलोमीटर पश्चिम में चितवन जिले में ये दुर्घटना हुई है। उन्होंने बताया किt काठमांडू से गौर जा रही बस में 41 लोग थे और बीरगंज से काठमांडू जा रही बस में 24 लोग थे। त्रिशूली नदी में दोनों बसें गिरी हैं। कार्की ने बताया कि राजधानी से 150 किलोमीटर पश्चिम में कास्की जिले में भूस्खलन से तीन घर बह गए, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई।

इस बीच काठमांडू से भरतपुर तक की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। मानसूनी बारिश के बीच नेपाल में अब तक कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 90 लोग घायल हो गए हैं। प्राकृत‍िक आपदा की वजह से अब तक 7 लोग लापता हैं। भारी बारिश की वजह से नेपाल में प्रॉपर्टी को काफी नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि 121 घर बारिश में गिर गए हैं। अब तक 1 हजार से ज्‍यादा परिवारों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है। नेपाल की बार‍िश का असर भारत के कई इलाकों में देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों से भरी बारिश की वजह से
तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले 2 हफ्तों में बारिश से हुए हादसों में 22 लोगों की मौत हो गई। उत्तर-प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश से लोगों का जीना मुहाल है। बिहार में नदियां उफान पर हैं। बाढ़ और बिजली गिरने से हो रही मौतों का सिलसिला जारी है।

7 Indians died in Nepal landslide

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर