गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

मुजफ्फरनगर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा,6 की मौत

None • 2023-11-14 09:15:29
मुजफ्फरनगर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा,6 की मौत

मुजफ्फरनगर। जिला मुजफ्फरनगर में छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे के पास में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज तड़के सुबह बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से हरिद्वार जा रही तेज रफ़्तार से सियाज कार एक  ट्रक में पीछे से जा घुसी।

 हादसे में कार सवार सभी 6 लोगों दोस्तों की मौत हो गई। ये सभी दिल्ली में शाहदरा के रहने वाले थे। हादसा सुबह 4 बजे छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, हादसा आज सुबह करीब 4 बजे हुआ. एक 22 टायरा ट्रक हाइवे पर जा रहा था. इसी बीच छपार के पास दिल्ली नंबर की सियाज कार पीछे से ट्रक में घुस गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. राहगीरों ने पुलिस को ख़बर दी. कार में ड्राइवर समेत 6 लोग सवार थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकलवाया. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे दिल्ली से हरिद्वार जा रही कार अनियन्त्रित हो ट्रक में जा घुसी। इस हादसे मे कार सवार सभी 6 लोगाें की मौके पर ही मौत हो गई। अल सुबह हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ सदर विनय कुमार गौतम एवं थाना प्रभारी छपार अमरपाल शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

उन्होने बताया कि मृतक दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र के निवासी थे। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आना दुर्घटना का कारक माना जा रहा है। मृतको की शिनाख्त शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी, पार्श पुत्र दीपक शर्मा, कुनाल पुत्र नवीन शर्मा, धीरज, विशाल व एक अन्य युवक के रूप मे हुई है।

हादसे के कारण कुछ समय के लिये मुजफ्फरनगर-हरिद्वार मार्ग की एक लेन बाधित हुयी। क्षतिग्रस्त वाहनो को मौके से हटवाकर यातायात को सुचारू किया गया।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर