गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करेंगी ममता बनर्जी.

None 2024-06-22 14:41:26
प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करेंगी ममता बनर्जी.

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)।  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा उपचुनाव लड़ने जा रही हैं। इसी के साथ प्रियंका ने राजनीति में उतरने का औपचारिक एलान कर दिया है। दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले कड़वाहट के बाद ममता बनर्जी अब ये संकेत देने में लगी हुई हैं कि तृणमूल कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के बीच सब कुछ शान्त हो गया हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी वायनाड में प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करने वाली हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा था, लेकिन अब वो कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जी रहा हैं कि सीएम ममता बनर्जी कांग्रेस नेता प्रियंका गाधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।

ममता और कांग्रेस में फिर से हुई दोस्ती का कारण सिर्फ ओर सिर्फ अधीर रंजन चौधरी की हार हैं।

सूत्रों ने बताया कि अधीर रंजन चौधरी के पार्टी से इस्तीफे के बाद TMC और कांग्रेस के बीच सब ठीक हो गया है। वो इस बार बहरामपुर सीट से चुनाव हार गए थे और इसके अलावा उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।  ऐसे में अब ममता बनर्जी प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने की काफी इच्छुक है।

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए दिया था प्रियंका को सुझाव

सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करने की इच्छुक हैं। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल दिसंबर में गठबंधन की बैठक के दौरान ये सुझाव भी दिया था कि उन्हें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए।

वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी

इस बार लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। हालांकि नियम के अनुसार उन्हें एक सीट को छोड़ना था। उन्होंने परिवार के गढ़ रायबरेली को बरकरार रखने का फैसला लिया था, जिसके बाद अब वायनाड में उपचुनाव हो रहे है। प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर