गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुकेश अंबानी से फिरौती की मांग करने वाला गिरफ्तार

None 2023-11-04 18:47:16
मुकेश अंबानी से फिरौती की मांग करने वाला गिरफ्तार

मुंबई । दुनिया के अमीर शख्सियतों में शुमार मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 19 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के मामले में मुंबई पुलिस ने मुलजिम को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है. मुलजिम लड़के की पहचान गणेश रमेश वनपारधी (Ganesh Ramesh Vanaparthi) के तौर पर हुई है।

इल्जाम है कि गणेश रमेश वनपारधी (Ganesh Ramesh Vanaparthi) ने ही शादाब खान के नाम से मेल भेजा था और पहले ईमेल में 20 करोड़ रुपये की मांग की थी, फिर मांग को 400 करोड़ रुपये तक बढ़ाता रहा और ऐसे तकरीबन पांच से छह ईमेल भेजे. इससे पहले ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वीपीएन नेटवर्क का पता बेल्जियम में चला था।

 काबिले जिक्र है, एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर 27 अक्टूबर को पहली धमकी भरी मेल आई थी. धमकी देनेवाले ने कहा था कि अगर उसे 20 करोड़ रुपये नहीं मिले तो वो मुकेश अंबानी को मार देगा. इसके बाद अगले ही दिन यानी 28 अक्टूबर को फिर से एक धमकी भरी ईमेल आई, लेकिन, इस बार रकम बढ़ाकर सीधे 200 करोड़ कर दी गई थी।

Mumbai Police ,Telangana, Mukesh Ambani ,Ganesh Ramesh Vanaparthi

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर