गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मणिपुर जल रहा है लेकिन संवैधानिक जिम्मेदारी भूल गए मोदी

None 2023-07-20 11:29:42
मणिपुर जल रहा है लेकिन संवैधानिक जिम्मेदारी भूल गए मोदी

मोदी सरकार और भाजपा ने मणिपुर के नाजुक सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करके लोकतंत्र और कानून के शासन को भीड़तंत्र में बदल दिया

दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे (Mallikarjun Kharge) कहा है कि मणिपुर (Manipur) जल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपनी सारी संवैधानिक जिम्मेदारी भूल कर मणिपुर (Manipur) की स्थिति पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

https://twitter.com/kharge/status/1681872562177835008

खडगे ने कहा कि मानवता और संवेदनशीलता अगर मरी नहीं है, तो मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए देश को वहां की असली स्थिति बतानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मणिपुर (Manipur) में मानवता मर गयी है। केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मणिपुर के नाजुक सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करके लोकतंत्र (Democracy) और कानून के शासन को भीड़तंत्र में बदल दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा, "नरेंद्र मोदी जी, भारत आपकी चुप्पी को कभी माफ नहीं करेगा । यदि आपकी सरकार में ज़रा भी विवेक या शर्म बची है, तो आपको संसद में मणिपुर के बारे में बोलना चाहिए और केंद्र तथा राज्य दोनों में अपनी दोहरी अक्षमता के लिए दूसरों को दोष दिए बिना देश को बताना चाहिए कि क्या हुआ। आपने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी छोड़ दी है। संकट की इस घड़ी में हम मणिपुर के लोगों के साथ खड़े हैं।"

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1681869812203679745

इससे पहले कांग्रेस के संचार विभाग की प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, "मणिपुर में बड़े पैमाने पर जातीय हिंसा को भड़के 78 दिन हो गए हैं। दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर के घुमाने और कथित तौर पर उनके साथ बलात्कार की भयावह घटना के 77 दिन हो गए हैं। अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज़ किए जाने के 63 दिन बाद भी अपराधी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। राज्य में इंटरनेट बंद होने के कारण देश के बाकी राज्यों के लोगों का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि मणिपुर में इतनी भयानक घटना घटी है। लेकिन यह बिल्कुल क्षमा किए जाने योग्य नहीं है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री ने मणिपुर के मुख्यमंत्री से बात करने या मामले पर बयान देने के लिए 76 दिनों तक इंतज़ार किया।"

उन्होंने सवाल किया, "क्या केंद्र सरकार, गृह मंत्री या प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी नहीं थी।मोदी सरकार 'अल इस वेल' का दिखावा कब बंद करेगी। मणिपुर के मुख्यमंत्री को कब हटाया जाएगा। ऐसी और कितनी घटनाओं को दबाया गया है।आज से मानसून सत्र शुरू होगा, इंडिया जवाब मांगेगा। चुप्पी तोडिए प्रधानमंत्री जी।"

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर