गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

भारत और इंग्लैंड मैच के दरमियान जोश-ओ-खरोश के कई रंग देखने को आए नज़र

None • 2024-02-24 14:42:44
भारत और इंग्लैंड मैच के दरमियान जोश-ओ-खरोश के कई रंग देखने को आए नज़र

रांची। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच को लेकर जेएससीए स्टेडियम रांची में जोश-ओ-ख़रोश के कई रंग स्टेडियम के अंदर और बाहर देखने में नजर आ रहे हैं।

इन्हीं में एक खूबसूरत रंग है एंडी ब्राउन का। इंग्लैंड के रहने वाले पेशे से पेंटर एंडी दुनिया भर में अलग-अलग देशों में क्रिकेट टीमों के साथ घूमते हैं। इस दौरान लोगों से मिलना, स्टेडियम की खूबसूरत पेंटिंग उतारना और जिस शहर में मैच हो रहा हो…वहां के क्रिकेट फैंस से मिलकर उनकी तस्वीरों को रंग देना एंडी ब्राउन का पैशन है।

सबसे बड़ी बात यह है कि एंडी अपनी पेंटिंग के जरिये हर एक टेस्ट मैच को एक कहानी के रूप में रंग भरकर अपने कैनवास पर उतारते हैं। बस इतना है कि आप उनके एक पेंटिंग को देखकर समझ जाएंगे कि उस टेस्ट मैच का परिणाम क्या रहा। किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन रहा… समेत तमाम जानकारियां। बस उनकी पेंटिंग ही तमाम जानकारियां अपने रंगों के जरिए आपको सबकुछ कह डालेंगी।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

एंडी फिलहाल रांची के जेएससीए में चल रहे टेस्ट मैच में अपनी पेंटिंग का रंग भरने में जुटे हैं। वह स्टेडियम की खूबसूरत पेंटिंग बनाने में तो जुटे ही हैं साथ ही टेस्ट मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है एंडी की पेंटिंग में टीम के प्रदर्शन के हिसाब से रंग भी भरते जा रहे हैं। उनकी पेंटिंग टेस्ट मैच के परिणाम के साथ ही पूरी होगी।

https://youtu.be/1zhn7lmQqZw?si=PUPV9ZS0mty_dast

एंडी ने बताया कि रांची का अनुभव शानदार है। रांची शहर में घूमने के दौरान जो कुछ उन्होंने देखा…उसकी भी एक पेंटिंग उन्होंने उकेरी है। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई के अनुमति के बाद वह भारत और इंग्लैंड के दौरे पर जहां-जहां की टीमें जा रही है वह भी अपने कैनवास ब्रश के साथ चलते नजर आ रहे हैं। एंडी का अगला पड़ाव रांची के बाद धर्मशाला होगा।

मिलनसार स्वभाव के एंडी पेंटिंग के दौरान किसी से बात करना पसंद नहीं करते। बस एक तरफ स्कोर बोर्ड पर रन दिखते हैं तो दूसरी तरफ एंडी के कैनवास पर रंग।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर