गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कश्मीर में मतदान के कई रिकॉर्ड टूटे- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

None 2024-06-27 12:37:38
कश्मीर में मतदान के कई रिकॉर्ड टूटे- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देश में हाल में हुए आम चुनाव के दौरान कश्मीर में हुए मतदान में कई रिकॉर्ड टूटने की ओर ध्यान दिलाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 जून को इन चुनाव के माध्यम से घाटी ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया है।

~Tanu

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बृहस्पतिवार यानि की 27 जून को संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वागत किया। इस अवसर पर एक अधिकारी हाथ में ‘राजदंड’ (सेंगोल) लिए हुए था। वहीं राष्ट्रपति ने 18वीं लोकसभा के गठन और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया और आने वाले बजट की ओर संकेत करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट भविष्योन्मुखी दस्तावेज होगा, सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण की दिशा में काम कर रही है तथा कृषि उपजों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाया गया है।

राष्ट्रपति को संसद भवन के प्रांगण में सलामी गारद दिया गया और धनखड़, मोदी, बिरला तथा संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू उन्हें लोकसभा कक्ष तक ले गए।

नवनिर्वाचित सदस्यों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए निर्वाचन आयोग को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कश्मीर में मतदान के कई रिकॉर्ड टूटे हैं, घाटी ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि केंद्रीय बजट भविष्योन्मुखी दस्तावेज होगा, सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर