गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मारवाड़ आफरी के चंदन से महकेगा

None 2024-01-12 15:18:53
मारवाड़ आफरी के चंदन से महकेगा

जोधपुर। शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (AFRI) जोधपुर (Jodhpur) से चंदन की किस्म से अब राजस्थान (Rajasthan) महकेगा । आफरी द्वारा अपनी प्रयोगशालाओं एवं नर्सरी में तैयार जैविक उर्वरक से उपचारित चंदन के पौधों जिससे उन्नत किस्म की पौध तैयार करने के लिए परीक्षण किया जा रहा है।

इस संबंध में आफरी द्वारा गुरुवार को जोधपुर (Jodhpur) के लोहावट के किसान विजय कृष्ण राठी के खेत पर चंदन के पौधे लगाने के लिए एक एमओयू हस्ताक्षर किया गया । संस्थान को निःशुल्क 1.5 हेक्टर जमीन मुहैया कराई जाएगी और संस्थान द्वारा लगाये गये पौधारोपण की देखरेख भी की जायेगी।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

इस अवसर पर आफरी के निदेशक मानाराम बालोच (Manaram Baloch) ने कहा कि आफरी जोधपुर (Afri Jodhpur) द्वारा पिछले कई वर्षो से शोध कर उन्नत किस्म के चंदन के पौधे विकसित किये गये है। ये चंदन के पौधे उच्च गुणवत्ता वाले है। परियोजना प्रभारी डॉ. संगीता सिंह (Dr. Sangeeta Singh) ने बताया की यह परियोजना केन्द्र सरकार के कैंपा के अंतर्गत अनुदानित है। यह जैविक उर्वरक हमारे ही संस्थानों द्वारा तैयार किए गए है और कई वर्षो के परीक्षण के बाद विभिन्न स्थानों पर किसानों के खेतो में लगाया जा रहा है।

संस्थान के समूह समन्वयक (शोध) डॉ. तरुणकांत (Dr. Tarunkant) ने बताया की चंदन की खेती से नई क्रांति आने की संभावना है जो चंदन आज दक्षिण भारत की शोभा के रूप में जाना जाता है वो अब मरुप्रदेश की शोभा बढ़ायेगा। चंदन की पौध कृषि वानिकी के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दे सकती है साथ ही साथ किसानों की आय में भी वृद्धि करने में मील का पत्थर साबित होसकती है।

https://shahtimesnews.com/dunky-earned-rs-452-87-crore-worldwide/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर