गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े 11.50 लाख की लूट: भूसा कारोबारी से नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर छीना बैग

None 2025-04-18 19:39:09
मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े 11.50 लाख की लूट: भूसा कारोबारी से नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर छीना बैग



मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में दिनदहाड़े भूसा कारोबारी से 11.50 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट। तीन नकाबपोश बदमाश बुलेट पर सवार होकर आए और हथियार दिखाकर बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी।

मुजफ्फरनगर (Shah Times)। शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े भूसा कारोबारी से 11.50 लाख रुपये लूट लिए। यह वारदात न्यू बिंदल पेपर मिल के सामने उस समय हुई, जब कारोबारी अपनी रोजमर्रा की डीलिंग के लिए मौके पर पहुंचा था।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर निवासी उज्ज्वल, जो भूसा और खोई का व्यापार करता है, अपने फूफा और बिजनेस पार्टनर प्रवीण (निवासी मखियाली) और साथी सद्दाम (निवासी भंडूरा) के साथ सुबह करीब 8:30 बजे न्यू बिंदल पेपर मिल पहुंचे थे। उज्ज्वल 11.50 लाख रुपये से भरे बैग के साथ बाहर बैठा था, जबकि प्रवीण और सद्दाम फैक्ट्री के अंदर चले गए।

बुलेट पर आए नकाबपोश बदमाश, हवा में फायर कर छीना बैग
इसी दौरान बुलेट सवार तीन नकाबपोश बदमाश मौके पर पहुंचे। एक बदमाश बुलेट स्टार्ट किए खड़ा रहा, जबकि दो अन्य ने उज्ज्वल से रुपयों का बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल निकालकर हवा में फायरिंग कर दी, जिससे डर के चलते उज्ज्वल की पकड़ ढीली पड़ गई और बदमाश बैग लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद हड़कंप, पुलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची
लूट की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। प्रवीण और सद्दाम भी बाहर आ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 की टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची, जिसके बाद नई मंडी कोतवाली पुलिस, क्राइम ब्रांच, सीओ नई मंडी और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भी घटनास्थल पर पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिश, जल्द गिरफ्तारी के दावे
पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर उज्ज्वल से पूरी जानकारी ली। उज्ज्वल ने बताया कि बैग में 11.50 लाख रुपये थे, जो पेपर मिल को भूसा सप्लाई करने के व्यापार के लिए लाए गए थे। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और लुटेरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है और इसमें हर एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस अपील:
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी ने घटना के समय आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखी हों या बुलेट सवार बदमाशों को भागते हुए देखा हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।


ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर