गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग, नीचे गिरी छत, लाखों का सामान जलकर राख

None 2024-02-10 16:10:28
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग, नीचे गिरी छत, लाखों का सामान जलकर राख

दिल्ली । दिल्ली के करीब यूपी के साहिबाबाद स्थित खोड़ा के लोकप्रिय विहार में शुक्रवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरा आसमान धुएं से भर गया था और शोरूम की छत भी नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार शोरूम की छत गर्डर-पटिया से बनी थी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने चार गाड़ियों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

आग इतनी तेज थी कि धुएं से भर गया आसमान शुक्रवार मध्यरात्रि वैशाली फायर स्टेशन में सूचना मिली कि लोकप्रिय विहार, खोड़ा में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से मुख्य अग्निशमन अधिकारी तीन गाड़ियां लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा थी। आग की तेज लपटें उठ रही थीं। इलेक्ट्रॉनिक सामान होने के कारण काला धुआं आसमान में छा गया था। इसके बाद एक गाड़ी साहिबाबाद से और मंगाई गई।

कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू आग इतनी तेज थी कि गर्डर-पटिया और टीनशेड नीचे गिर गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की एक ही मंजिल बना था। वरना बड़ा हादसा हो जाता। आग से शोरूम मालिक का काफी नुकसान हुआ है। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि बंद शोरूम में आग लगी थी। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। कोई जनहानि नहीं हुई है। हीट के कारण छत गिरी है। आसपास आग फैलने से पहले काबू कर लिया।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर