गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

मौलश्री है एक सर्वगुण संपन्न औषधि, हेल्थ के लिए है बेहद फायदेमंद?

None • 2025-12-15 17:06:07
मौलश्री है एक सर्वगुण संपन्न औषधि, हेल्थ के लिए है बेहद फायदेमंद?
मौलश्री एक सर्वगुण संपन्न औषधि, हेल्थ के लिए है बेहद फायदेमंद? मौलश्री एक ऐसा पेड़ है जो अपनी सुंदरता और खुशबूदार फलों के लिए तो प्रसिद्ध है ही साथ ही साथ इसके फल, पत्ते, छाल और जड़ भी अनेक औषधि गुण से भरपूर है। आयुर्वेद में इस पेड़ को एक उत्तम औषधि के रूप में माना जाता है। इस पेड़ अनेकों फायदे हैं। यदि आप इस पेड़ को अपने घर पर लगा लेते हैं तो यह कई बीमारियों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। साथ ही इस पेड़ से अच्छा मुनाफा भी कमा सकते है। मौलश्री या बकुल का पेड़ न केवल घरों और गलियों की शोभा बढ़ाता है, बल्कि आयुर्वेद में इसे सर्वगुण संपन्न औषधि भी माना जाता है। इसका पंचांग हिस्सा यानी फूल, पत्तियां, छाल, फल और डंठल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। आयुर्वेद में मौलश्री को केसव के नाम से भी जाना जाता है। सदाबहार मौलश्री के फूलों की खासियत है कि सूखने के बाद भी इनकी सुगंध बनी रहती है। यह खुशबू मन को शांति देती है और आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती है। कैसे फायदेमंद होती है मौलश्री। सर्दी खांसी से राहत अगर खांसी लंबे समय से ठीक नहीं हो रही, तो मौलश्री के फूलों का आसान उपाय है। रात में कुछ सूखे या ताजे फूल पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को छानकर गुनगुना पी लें। आयुर्वेदाचार्य कहते हैं कि नियमित सेवन से एक हफ्ते में खांसी में काफी राहत मिल सकती है. यह कफ को बाहर निकालता है और गले को आराम देता है। बुखार में फायदेमंद मौलश्री का पंचांग अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। फूलों की चाय या काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। छाल का पाउडर त्वचा पर लगाया जा सकता है। पत्तियों का रस या काढ़ा बुखार और सूजन में लाभ देता है। फल पाचन सुधारते हैं। स्किन के लिए फायदेमंद आयुर्वेद में मौलश्री को प्रकृति का ऐसा उपहार है जो सुंदरता, सुगंध और सेहत तीनों देता है। हालांकि, इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है। ज्यादा मात्रा में लेने से नुकसान हो सकता है। गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को बिना सलाह यह नहीं देना चाहिए। कैसे करें इसका सेवन। मौलश्री को आप डाइट में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। रात में कुछ सूखे या ताजे फूल पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को छानकर गुनगुना पी लें। इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। काढ़ा बनाने के लिए इसके फूल को रातभर के लिए साफ पानी में भिगो दें। फिर अगली सुबह इस पानी को अच्छे से खौला लें फिर छानकर चाय की तरह पी लें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर