शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चारधाम यात्रा पर आए 11 तीर्थयात्रियों की गाड़ी गंगा में गिरी, 6 लापता

None 2023-07-09 12:00:56
चारधाम यात्रा पर आए 11 तीर्थयात्रियों की गाड़ी गंगा में गिरी, 6 लापता

थाना पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर, गंगा नदी से पांच व्यक्तियों को बाहर निकाला है वाहन में चालक सहित कुल ग्यारह यात्री सवार थे।

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर आए विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्रियों से से भरी एक मैक्स गाड़ी गंगा नदी में गिर गयी । हादसे के बाद पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि छह यात्री अभी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal), नवनीत सिंह भुल्लर (Navneet Singh Bhullar) ने बताया कि आज तड़के 03:00 बजे चौकी ब्यासी, थाना मुनि की रेती पर सूचना प्राप्त हुई कि एक गाड़ी जो सोनप्रयाग (Sonprayag) से ऋषिकेश (Rishikesh) आ रहा थी, मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गहरी खाई में गिर गयी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल थाना पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर, गंगा नदी से पांच व्यक्तियों को बाहर निकाला है। उन्होंने बताया कि वाहन में चालक सहित कुल 11 यात्री सवार थे।

भुल्लर ने बताया कि बिजेंदर पुत्र जगदीश पांडे (46), निवासी बदरपुर, दिल्ली, आकाश (22) पुत्र तेज सिंह, प्रदीप कुमार (27)पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी शाहपुर, पंजाब, रोशन कुमार (25) पुत्र सुबोध, निवासी नालंदा, बिहार, और हरियाणवी पत्नी रवि सिंह (25), निवासी हैदराबाद को सकुशल निकाल लिया गया है। सभी को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, चालक सहित अन्य छह लोगो की तलाश जारी है। जिनका नाम, पता रेस्क्यू किए गए यात्रियों द्वारा अभिजीत त्यागी, निवासी भोजपुर, भजन गढ़, दिल्ली, अतुल सिंह पुत्र विनोद, निवासी शिवपुरी, बिहार, अक्षय कुमार पुत्र मनोज सिंह, निवासी बिहार, सौरभ कुमार, रवि पुत्र अज्ञात हैदराबाद और मैक्स चालक नाम, पता अज्ञात अभी लापता हैं। इनकी तलाश लगातार जारी है।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

रेस्क्यू किए गए यात्रियों द्वारा बताया गया कि वे सभी लोग अलग-अलग स्थानों के रहने वाले है। आठ जुलाई को वे सभी सोनप्रयाग से समय रात्रि 8: 00 बजे एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे एवम आज तड़के तीन बजे के करीब मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर