गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एमडीएच और एवरेस्ट मसालों को मिली क्लीन चिट

None 2024-05-22 21:40:47
एमडीएच और एवरेस्ट मसालों को मिली क्लीन चिट

एमडीएच और एवरेस्ट मसालों में नहीं मिला कोई भी केमिकल

नई दिल्ली, नीलम सैनी,(Shah Times)। भारत के एमडीएच और एवरेस्ट मसालों पर उठ रहे सवालों पर अब ब्रेक लग गया है। जी हां अब आप बिना किसी टेंशन के एक दोनों मसालों का स्वाद ले सकते हो। क्योंकि अब इन दोनों मसाला कंपनियों को क्लीन चिट मिल गईं हैं।

आपको बता दे कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भारतीय मसालों में हानिकारक पदार्थों की मिलावट की बात नकार दी है। संस्थान ने व्यापक जांच के बाद इनमें एथिलीन ऑक्साइड न मिलने की पुष्टि की है।

दरअसल सिंगापुर और हांगकांग ने अप्रैल महीने में एमडीएच और एवरेस्ट के कुछ मसालों में पेस्टीसाइड एथिलीन ऑक्साइड लिमिट से ज्यादा मात्रा होने का दावा किया था। जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट के जरिए बताया गया की दोनों देशों में एमडीएच और एवरेस्ट दोनों कंपनियों के कुछ मसाले बैन कर दिए गए थे।

विवाद के बाद FSSAI ने 22 अप्रैल को देशभर में जांच अभियान शुरू किया और फूड कमिश्नर से मसाले बनाने वाली सभी कंपनियों से सैंपल लेने को कहा था। इसके पीछे ये भी कारण था क्योंकि एथिलीन ऑक्साइड से कैंसर होता है। जांच के लिए महाराष्ट्र और गुजरात में एवरेस्ट की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से 9 नमूने और दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में MDH की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से 25 नमूने का विश्लेषण किया गया।


विशेष रूप से गठित वैज्ञानिक पैनल ने 34 सैंपल में से 28 की रिपोर्ट में एथिलीन ऑक्साइड के नहीं होने की पुष्टि की है। बाकी छह सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। देशभर में अन्य ब्रांडों के मसालों के 300 से अधिक सैंपल इकट्ठे किए गए थे। इनमें से किसी में भी एथिलीन ऑक्साइड की मौजूदगी नहीं थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर