गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मेरठ के बाग व्यापारी की निवाड़ी में बेटे सहित हत्या,दूसरे बेटे को भी किया अधमरा

None 2024-06-22 15:55:09
मेरठ के बाग व्यापारी की निवाड़ी में बेटे सहित हत्या,दूसरे बेटे को भी किया अधमरा

मेरठ के रहने वाले बाग व्यापारी की निवाडी थानाक्षेत्र के गांव खिंडोड़ा में बाग में पानी भरने को लेकर पिता व दो पुत्रों को गोली मार दी गई जिसमें पिता व एक पुत्र की मौत हो गई जबकि घायल दूसरे पुत्र का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

सलमान भारती

Meerut,( Shah Times)। मेरठ के रहने वाले बाग व्यापारी की निवाडी थानाक्षेत्र के गांव खिंडोड़ा में बाग में पानी भरने को लेकर पिता व दो पुत्रों को गोली मार दी गई जिसमें पिता व एक पुत्र की मौत हो गई जबकि घायल दूसरे पुत्र का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तीनों को रजवाहे में फेंककर फरार हो गए। घटना के विरोध और आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर धौलड़ी निवाडी मार्ग पर जाम भी लगाया गया। घंटो बाद रेगुलेटर पर जाम लगाने के प्रयास के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर शव कब्जे में ले लिया जिसके बाद मामला शांत हुआ।


जानकारी के मुताबिक धौलड़ी निवासी पप्पू ने धौलड़ी खिंदौड़ा मार्ग स्थित खिंदौड़ा निवासी वेदप्रकाश त्यागी का बाग ठेके पर लिया हुआ है। शुक्रवार शाम बाग में पानी देने को लेकर धौलड़ी निवासी पप्पू का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उस समय तो मौके पर पहुंचे वेदप्रकाश त्यागी व अन्य ने मामला शांत करा दिया। बताया गया है कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे जब पप्पू अपने बेटे चांद और राजा के साथ बाइक पर सवार होकर धौलडी से बाग में जा रहा था। तभी रजवाहे के निकट घात लगाए बैठे बदमाशों ने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने गोली मारने के बाद पप्पू, राजा और चांद को नहर में फेंक दिया। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे आरोपी फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की किंतु उनका सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस ने चांद (22) को घायल अवस्था में रजवाहे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया और राजा (25) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद शनिवार तड़के डॉग स्क्वॉयड की मदद से पप्पू (52) के शव की तलाश की गई घंटों बाद घटनास्थल से कुछ दूर पप्पू का शव बरामद कर लिया गया।


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने पहले निवाडी धौलड़ी मार्ग पर जाम भी लगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव के साथ खिंदौड़ा धौलड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे डीसीपी विवेक चंद्र यादव व एसीपी ज्ञानप्रकाश रॉय के समझाने के बावजूद ग्रामीण नहीं माने और शव को लेकर मुरादनगर स्थित सोनिया विहार रेगुलेटर पर पहुंच गए जहां पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर