गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पूर्व प्रधानमंत्री के प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण को नगरपालिका चेयरमैन पति से की मुलाकात

None 2023-10-07 15:08:37
पूर्व प्रधानमंत्री के प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण को नगरपालिका चेयरमैन पति से की मुलाकात

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल सौंदर्यीकरण

हापुड़। 7 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल (Abhishek Goyal) ने कांग्रेस जनों का एक प्रतिनिधिमंडल पालिका चेयरमैन पति श्रीपाल सिंह (Shripal Singh) के पास भेजा। जहां कांग्रेस जनों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण को लेकर नगरपालिका परिषद के चेयरमैन पति श्रीपाल सिंह से मुलाकात की।

कांग्रेसियों ने कहा हैं कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) जी की हर वर्ष 14 नवंबर को जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस बार भी 14 नवंबर को नेहरू जी की जयंती कांग्रेस जनों द्वारा धूमधाम के साथ मनाई जाएगी लेकिन विडंबना की बात यह है की अतरपुरा चौराहे पर लगी नेहरू प्रतिमा स्थल की दुर्दशा शहर में किसी भी से भी नहीं छिपी है।

अगर गौर किया जाए तो नेहरू प्रतिमा स्थल पर लगी टाइल्स उखड़ चुकी है, तो कहीं रैलिंग भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी है। यहां तक कि नेहरू प्रतिमा के ऊपर लगा गुम्बद भी एक तरफ से टूटा हुआ है। वहीं दूसरी तरह कांग्रेस जनों ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल के पास बने राजीव गांधी पार्क की बदहाली को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है और बताया है कि काफी समय से राजीव गांधी पार्क बेहद ही बदहाली अवस्था में पड़ा हुआ है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

कांग्रेस जनों ने कहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा को गुंबद से ढका जाए, प्रतिमा के दोनों तरफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के चढ़ने उतरने के लिए रैलिंग के साथ सीढ़ियों की व्यवस्था की जाए तथा पार्क की साफ - सफाई कर उसका सौंदर्यकरण कराया जाए।

कांग्रेस जनों ने मेरठ (Meerut ) तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर बंद पड़े फाउंटेन को शुरू कराने और प्रतिमा के एक तरफ उनके अनुयायियों के चढ़ने उतरने के लिए सीढ़ियां रेलिंग के साथ लगवाने का भी निवेदन किया है।

पालिका चेयरमैन पति श्रीपाल सिंह (Shripal Singh) ने आश्वासन दिलाया है कि बहुत जल्द शहर में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी, राजीव गांधी जी, डॉ भीमराव अंबेडकर जी सहित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा स्थल का सौंदर्यकरण कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में डॉक्टर वी सी शर्मा, भरत लाल शर्मा और गौरव गर्ग सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे.!

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर