गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है खरबूजे का सेवन?

None 2025-06-22 18:56:38
कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है खरबूजे का सेवन?
कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है खरबूजे का सेवन? गर्मियों में खरबूजा सब की पसंदीदा फल होता है क्योंकि खरबूजा खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही साथ इससे हमें गर्मी से भी राहत मिलती है। और यह हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन जरूरी नहीं होता कि हर फायदेमंद चीज सभी के लिए अच्छी हो। ऐसा ही खरबूजा भी है। आपको बता दें कि खरबूजा सब की पसंद तो बन सकता है लेकिन हर किसी की सेहत के लिए अच्छा साबित नहीं होता। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर किन लोगों को खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए लिए जानते हैं। गर्मियों में खरबूजा एक पसंदीदा फल होता है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है और पानी की कमी को दूर करता है। हालांकि, यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। कुछ हेल्थ कंडिशन्स में खरबूजा खाना नुकसानदायक हो सकता है, जिससे शरीर में असंतुलन या अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। डायबिटीज के मरीजों, किडनी रोगियों, सर्दी-जुकाम से ग्रसित लोगों, एलर्जी से पीड़ित व्यक्तियों और डायरिया के मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए। इस लेख में हम जानेंगे कि किन स्वास्थ्य कारणों से इन लोगों को खरबूजा नहीं खाना चाहिए और क्या विकल्प अपनाए जा सकते हैं ताकि वे अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकें। किन लोगों को नहीं करना चाहिए खरबूजे का सेवन? डायबिटीज के मरीज खरबूजा नेचुरल शुगर से भरपूर होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से ही खाना चाहिए। एलर्जी होने पर कुछ लोगों को खरबूजे से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। वहीं, जिन लोगों का पेट संवेदनशील होता है, उन्हें खरबूजे के ज्यादा सेवन से अपच या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। सर्दी खांसी जुकाम होने पर खरबूजा शरीर को ठंडा करता है, जिन लोगों को ठंडी चीजें खाने से बार-बार सर्दी-जुकाम या गले में खराश हो जाती है, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि खरबूजे की तासीर ठंडी होती है जिसके चलते लोगों को जिन लोगों को ठंडी चीजों से खांसी जुकाम होता है वह जल्दी इसकी चपेट में आ जाते हैं। किडनी के रोगी खरबूजा पोटैशियम से भरपूर होता है, जो हेल्दी किडनी के लिए फायदेमंद है। लेकिन, जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए ज्यादा पोटैशियम का सेवन खतरनाक हो सकता है। ऐसे लोगों को अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। लूज मोशन होने पर खरबूजा हाई वाटर कंटेंट वाला फल है। अगर किसी को पहले से ही डायरिया या पेट खराब की समस्या हो, तो खरबूजा उनकी परेशानी को और बढ़ा सकता है। खरबूजा एक पौष्टिक फल है, लेकिन सभी के लिए इसके फायदे समान नहीं होते। यदि आप ऊपर बताई गई किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप खरबूजे का सेवन न करें और डॉक्टर की सलाह लें । साथ ही जरूरत पड़ने पर इसके सेवन से बचें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर