गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल की सदस्यता बहाल

None 2023-08-07 13:42:07
कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल की सदस्यता बहाल

सभापति ने पाटिल की सदस्यता को बहाल करने का प्रस्ताव सदन में रखा जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया

दिल्ली। राष्ट्रपति (President ) के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा जवाब दिये जाने के दौरान विरोध कर रहे विपक्षी सदस्यों का कथित तौर पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर डालने के आरोप में निलंबित कांग्रेस (Congress) की राज्यसभा (Rajya sabha) सदस्य रजनी पाटिल (Rajni Patil) का निलंबन आज समाप्त कर उनकी सदस्यता बहाल कर दिया गया।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

सुबह में सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधायी कार्य निपटाये जाने के दौरान ही सभापति जगदीप धनखड़ ने सरोज पांडे को विशेषाधिकार समित के 74वें प्रतिवेदन को सदन पटल पर रखने के लिए कहा। पांडे ने कहा कि समिति ने पाटिल को कथित तौर पर सदन की कार्यवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर डालने का दोषी पाया है। हालांकि समिति का मानना है कि इसको लेकर निलंबित की गयी पाटिल की सजा को पूरी सजा माना जाए और उनकी सदस्यता आज से ही बहाल की जाए।

इसके बाद सभापति ने पाटिल की सदस्यता को बहाल करने का प्रस्ताव सदन में रखा जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसके बाद धनखड़ ने कहा कि आज से कार्यवाही में भाग ले सकती है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर