गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

महानगर भाजपा ने मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

None • 2023-09-17 10:51:08
महानगर भाजपा ने मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

शाह टाइम्स ब्यूरो

2025 तक ड्रग फ्री, 2024 तक क्षय रोग मुक्त प्रदेश बनाना संकल्पः धामी

देहरादून। भाजपा महानगर की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के जन्मदिन पर समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार को सुभाष रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस (Youth Pledge Day) के रूप में आयोजित किया गया तथा बडी संख्या में आये जनप्रतिनिधियों, धर्माचार्यों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित पार्टी के कई विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड (Uttarakhand) को ड्रग फ्री तथा 2024 तक क्षय रोग मुक्त प्रदेश बनाना हमारा संकल्प है। उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इस दिशा में भी हम निरंतर प्रयासरत है। अगले 05 सालों में प्रदेश की जी.एस.डी.पी. तथा निवेश को भी दुगना करने का हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मातृशक्ति का आशीर्वाद भी हमें सदैव मिला है। उनका आशीर्वाद हमें अपने दायित्वों के निर्वहन में दिन रात कार्य करने की प्रेरणा देता है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

महानगर भाजपा के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल (Siddharth Umesh Aggarwal) ने मुख्यमंत्री धामी का पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी । साथ ही कहा कि बागेश्वर के उपचुनाव पर ऐतिहासिक जीत का सीधा श्रेय मुख्यमंत्री को जाता है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी , महानगर के महापौर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधानसभा के विधायक खजानदास, धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली, कैंट विधानसभा से विधायक सविता कपूर, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी, पुष्कर सिंह काला, अनिल गोयल ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर