गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दूध और मखाना का मिश्रण हमारी सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद

None 2025-03-24 18:29:12
दूध और मखाना का मिश्रण हमारी सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद
दूध और मखाना का मिश्रण हमारी सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद   मखाना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है मखाने को हम अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। जैसे मखाने की खीर बनाना, घी में मखाने को रोस्ट करके खाना और भी कई तरह से हम मखाने का सेवन कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं की मखाना किस तरह से खाने पर सबसे ज्यादा फायदा होता है? दरअसल दूध और मखाना दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं। जब इन्हें एक साथ उबालकर पिया जाए, तो इनके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं। यह मिश्रण न केवल आपकी सेहत को बेहतर बनाता है, बल्कि रात को सोने से पहले इसे पीने से आपको ऐसे फायदे मिलते हैं, जिनकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। दूध और मखाने का यह हेल्दी ड्रिंक न केवल आपकी सेहत में सुधार लाती है, बल्कि आपको मानसिक और शारीरिक रूप से एनर्जेटिक भी बनाती है। अगर रात को सोने से पहले इसे अपने रोजाना के रूटीन में शामिल करते है तो आप इसके अद्भुत लाभों का अनुभव कर सकते हैं। आईए जानते हैं किन लोगों को दूध में उबालकर मखाने का सेवन करना चाहिए। दूध में मखाना उबालकर पीने के फायदे? अच्छी नींद आना दूध और मखाना मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ावा देते हैं, जो गहरी नींद के लिए जरूरी होता है। रात को सोने से पहले इस मिश्रण का सेवन अनिद्रा और बेचैनी को दूर करता है। जिस किसी को रात में अच्छी नींद नहीं आती और बेचैनी होती है वह इस स्पेशल ड्रिंक का सेवन कर सकता है। हड्डियां मजबूत होती है दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जबकि मखाना मैग्नीशियम और फॉस्फोरस से भरपूर होता है। इसलिए इन दोनों चीजों का यह मिश्रण हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों के दर्द को कम करता है। पाचन संबंधी दिक्कते न होना मखाने में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को सुधारता है। इसे दूध में मिलाकर पीने से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। स्किन और बालों के लिए फायदेमंद दूध और मखाना हमारी त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है। मखाना और दूध में मौजूद प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं। नियमित सेवन से झुर्रियां और बालों का गिरना कम होता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करना मखाना लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे दूध में मिलाकर पीने से शुगर लेवल संतुलित रहता है। वजन घटाने में सहायक मखाना कम कैलोरी और उच्च फाइबर वाला होता है, जो भूख को नियंत्रित करता है। दूध में उबालकर इसे पीने से पेट भरा रहता है और अनावश्यक खाने की इच्छा नहीं होती। हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद दूध और मखाने का मिश्रण कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है। यह दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मखाना और दूध का मिश्रण कैसे बनाएं सबसे पहले एक गिलास दूध लें और उसे धीमी आंच पर गर्म करें। इसके बाद इसमें 8-10 मखाने डालें और 5 से 7 मिनट तक उबालें। अगर आप चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा शहद या गुड़ मिला सकते हैं। इसे हल्का गुनगुना होने पर पीएं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर