गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

करणपुर विधानसभा : राजस्थान सरकार में मंत्री कांग्रेस उम्मीदवार से चुनाव हारे

None • 2024-01-08 15:45:10
करणपुर विधानसभा : राजस्थान सरकार में मंत्री कांग्रेस उम्मीदवार से चुनाव हारे

जयपुर । राजस्थान (Rajasthan) के कृषि विपणन, इंदिरा गांधी नगर, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ राज्य मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी (Surendra Pal Singh TT) श्रीगंगानगर (Shri Ganga Nagar) जिले में करणपुर विधानसभा चुनाव (karanpur assembly election) हार गए।
निर्वाचन विभाग के अनुसार करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव-2023 (Karanpur Assembly Elections Postponed-2023) के लिए सोमवार को हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी टीटी को कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर ने 11 हजार 283 मतों के अंतर से चुनाव हराया। इस चुनाव में कुन्नर को 94 हजार 760 से अधिक मत मिले जबकि टीटी ने 83 हजार 500 से अधिक वोट प्राप्त किए।

टीटी मतगणना शुरु होते ही पहले दौर में तो कुन्नर से बढ़त बनाई लेकिन उसके बाद के 14वें दौर तक कुन्नर से पीछे चलते रहे और एक बार केवल 15वें दौर की मतगणना के मतों में थोड़ी बढ़त ली। इसके बाद आखिरी 18वें दौर तक वह पीछे ही चलते रहे और चुनाव हार गए। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के पृथीपाल सिंह 11 हजार 912 एवं निर्दलीय तीतर सिंह 1216 के अलावा कोई उम्मीदवार एक हजार मत भी नहीं ले पाये जबकि 1034 मत नोटा में पड़े।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उल्लेखनीय है कि गत 25 नवंबर को हुए राज्य की सोलहवीं विधानसभा चुनाव के लिए करणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण यहां चुनाव स्थगित हो गए थे और 200 विधानसभा वाली राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर चुनाव हुआ, जिसमें 115 सीटों के साथ भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया।

इसके बाद स्थगित करणपुर विधानसभा सीट के लिए पांच जनवरी को चुनाव कराये जाने की घोषणा के बाद कांग्रेस ने गुरमीत सिंह कुन्नर के पुत्र को भाजपा प्रत्याशी टीटी के सामने अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा।

भाजपा की नवगठित सरकार का गत 30 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ और उसमें टीटी को विधानसभा चुनाव (Assembly Election) जीतने से पहले ही मंत्री बना दिया था लेकिन अब टीटी चुनाव हार गए।

https://shahtimesnews.com/nanda-who-was-known-for-her-charming-acting-skills-in-bollywood/

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर