शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बेटियो का अपमान करने वाले मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह माफी मांगे: हरेन्द्र मलिक

None 2023-07-29 00:30:00
बेटियो का अपमान करने वाले मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह माफी मांगे: हरेन्द्र मलिक

मोहर्रम जुलूस में विघ्न डालने वालों पर हो सख्त कार्यवाही : ज़िया चौधरी

मुज़फ्फरनगर। पूर्व सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने शुक्रताल में मुख्यमंत्री के आगमन पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा जातिगत विद्वेष के तहत बेटियों के प्रति दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान 3 जातियों की बेटियों को लेकर किए गए तंग तंज उनकी जातिगत विद्वेष की सोच को दर्शाता है।

महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर मीडिया से रूबरू हरेंद्र मलिक व सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान सभी समुदाय ने मिलकर करोड़ों शिव भक्तों का स्वागत किया जिसका संदेश पूरे देश में गया, लेकिन मोहर्रम के जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जिस तरह नारेबाजी करके शहर के माहौल को खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों को चिन्हित कर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने जनपद के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के उस प्रयास के भी सराहना की जिन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाल लिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सूझबूझ से ही मामला शांत हुआ और असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर पानी फिरा।

https://youtu.be/zfBqz_EH7wQ

उन्होंने पिछले दिनों रहमानिया मस्जिद के इमाम व नमाजियों पर सड़क पर नमाज पढ़ने के आरोप पर कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर उसमें निर्दोष व्यक्तियों की नामजदगी को हटाने की भी मांग की। उन्होंने पिछले 59 दिन से बजाज शुगर मिल के बाहर धरना दे रहे किसानों के हौसले की भी सराहना करते हुए कहा कि भाकियू की बदौलत ही 81 करोड का भुगतान मिल द्वारा किया गया है, लेकिन अभी 339 करोड का भुगतान बाकी है। इसके लिए सपा भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता कर आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी।

सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सैनी, नगर महासचिव सलीम मलिक, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष सतीश गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सरदार तरणजीत सिंह, गौरव जैन, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अब्दुल्लाह कुरेशी ने भाजपा सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा त्यागी कश्यप सैनी समाज की बेटियों पर शुक्रताल में दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा कि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अपने बयान के अनुसार साबित करें कि सपा सरकार के दौरान कोई ऐसी घटना घटित हुई है अन्यथा अपने घ्रणित बयान के लिए त्यागी,सैनी व कश्यप समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।उन्होंने राज्यपाल से इस तरह के जातीय विद्वेष पैदा करने वाले बयान देने के स्वतंत्र देव सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर