गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

उपद्रवियों ने ट्रेन में लगाई आग, चार की मौत

None • 2023-12-19 14:23:40
उपद्रवियों ने ट्रेन में लगाई आग, चार की मौत

ढाका। बंगलादेश (Bangladesh) की राजधानी ढाका (Dhaka) में मंगलवार तड़के उपद्रवियों ने एक ट्रेन के तीन डिब्बों में आग लगा दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यहां की स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

बंगलादेश (Bangladesh) के रेल मंत्री नुरुल इस्लाम सुजान (Nurul Islam Suzan) ने पत्रकारों को बताया कि अगले महीने होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले सरकार से इस्तीफा देने की मांग पर दबाव बनाने के लिए देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी द्वारा बुलाए गए देशव्यापी हड़ताल (Nationwide strike) के बीच आज तड़के करीब पांच बजे यह घटना घटी। सूचना मिलते ही, तीन अग्निशमन इकाइयां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद तीन डिब्बों मे लगी आग पर काबू पाया। इस बीच, ट्रेन से बाहर निकलने के दौरान कई लोगों को चोटें आईं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

बंगलादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और उसके सहयोगियों ने सात जनवरी के आम चुनाव को देखते हुए आज सुबह से शाम तक हड़ताल का आह्वान किया है। कथित तौर पर विपक्षी आंदोलन के कारण वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई है।

गौरतलब है कि अक्टूबर के अंत से लगभग हर दिन ढाका (Dhaka) और दक्षिण एशियाई देश (south asian country) में अन्य जगहों पर पुलिस और श्रमिकों के बीच घातक झड़पें हुई हैं। 13 दिसंबर को बंगलादेश (Bangladesh) की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके गाज़ीपुर में एक ओवरपास पर एक ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। चल रहे विपक्षी आंदोलन के कारण कथित तौर पर तोड़फोड़ करने वालों द्वारा गाज़ीपुर में रेलवे लाइन के एक हिस्से को तोड़ दिए जाने के बाद ट्रेन पटरी से उतर गई थी।

https://shahtimesnews.com/west-indies-announced-team-for-t20-matches/

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर