गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कच्चे दूध में कुछ चीज मिलाकर लगाने से त्वचा होती है मुलायम और चमकदार।

None 2025-03-08 17:38:03
कच्चे दूध में कुछ चीज मिलाकर लगाने से त्वचा होती है मुलायम और चमकदार।

दूध एक सुपर फूड होता है। दूध का सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं, क्योंकि दूध एक पौष्टिक आहार होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध हमारे पीने के साथ-साथ हमारी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल कच्चा दूध को चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकदार और मुलायम होता है। तो चलिए जानते हैं कच्चे दूध को चेहरे पर कैसे लगाना चाहिए।

वैसे तो स्किन केयर के लिए बाजार में बहुत से स्किन प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन इसके लिए नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा सही माना जाता है। हमारे देश में स्किन की देखभाल के लिए कई तरह के घरेलु उपाय अपनाए जाते हैं। इनमें नैचुरल चीजों का यूज किया जाता है जिससे फायदा तो होता ही है और किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का भी खतरा नहीं रहता है। बता दें कि कच्चे दूध का काफी पहले से स्किन केयर के लिए यूज किया जाता रहा है। दूध में मौजूद पोषक तत्व स्किन को पोषण देने के साथ-साथ हेल्दी रहने में मदद करते हैं। कच्चे दूध में कुछ चीजों को मिलाकर इसे और असरदार बनाया जा सकता है। हल्दी या शहद को दूध में मिलाने से यह स्किन के लिए और फायदेमंद हो जाता है। आइए जानते हैं कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने क्या फायदे मिलते हैं।

कच्चे दूध से स्किन को मिलने वाले फायदे?

डेड सेल्स कम होना

कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड
नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है और स्किन के डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है।

स्किन अच्छी होना

कच्चे दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन स्किन को यंग बनाए रखने में मदद करता है और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। कच्चे दूध में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं।

पिंपल्स न होना

कच्चे दूध से स्किन को एंटी एजिंग के फायदे मिलते हैं। यह फेस पर झुर्रियों और फाइन लाइन्स को रोकने का काम करता है। इसी के साथ कच्चे दूध में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल से बचाने का काम करते हैं।

कच्चे दूध में मिलाकर लगाए यह कुछ चीज़ें

हल्दी

कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार करें और चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाएं।
इससे चेहरे की रंगत में तेजी से सुधार आएगा। हल्दी नैचुरल एंटी बैक्टेरियल होता है। इससे स्किन के दाग-धब्बों में कमी आती है।

शहद

कच्चे दूध में शहद मिलाकर लगाने से स्किन को हाइड्रेट रहने में मदद मिलती है। शहद में स्किन को नैचुरली मॉइस्चराइज करने का गुण होता है। इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होती है।

बेसन

कच्चे दूध में बेसन मिलाकर तैयार फेसपैक चेहरे को गहराई से साफ करती है। इससे डेड सेल्स हट जाते हैं और चेहरे पर चमक आ जाती है। बेसन और दूध के फेसपैक से कुछ दिनों में चेहरे की रंगत में सुधार आ जाता है।

आलू और गुलाबजल

गुलाब जल स्किन को टोन और फ्रेश करता है। आलू के रस को भी कच्चे दूध में मिलाकर फेस पर अप्लाई किया जा सकता है। आलू के रस में नैचुरली ब्लीच करने का गुण होता है। इसे चेहरे की गहराई से सफाई में मदद मिलती है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर