गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

रंगदारी मांग रहे थे विधायक और उनके बेटे… मामला दर्ज, साथ गए दो गिरफ्तार

None • 2024-05-01 11:06:37
रंगदारी मांग रहे थे विधायक और उनके बेटे… मामला दर्ज, साथ गए दो गिरफ्तार

आरोप है कि विधायक और उनके बेटे समेत 20 लोगों ने जीएसआर कंपनी के प्लांट में आग लगा दी और फायरिंग की

बिजनौर,(Shah Times)।  उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में मोदी की बीजेपी के विधायक अशोक कुमार राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है, आरोप है कि विधायक और उनके बेटे समेत 20 लोगों ने जीएसआर कंपनी के प्लांट पर आगजनी और फायरिंग करवाई है, फिलहाल पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस को इनके पास से दो रिवाल्वर, भारी संख्या में कारतूस, तीन केन पेट्रोल, केरोसिन और एक स्कॉर्पियो गाडी भी बरामद की है।

घटना शिवाला कला थाने की है, यहां जीएसआर इंफ्रास्ट्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जीएम रविंद्र पुंडीर ने धामपुर से मोदी की बीजेपी के विधायक और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी कंपनी के हाटमिक्स प्लांट पर विधायक और उनके बीस लोगों ने फायरिंग करते हुए मशीनरी, डम्पर और ट्रकों में आग लगा दी, इस दौरान मौके पर मौजूद चौकीदार महिपाल सिंह के साथ भी मारपीट की गई है।

जीएम ने कहा कि विधायक और उनके लोग पहले भी दो बार प्लांट से मशीनरी को जबरदस्ती छीनकर ले जा चुके हैं, विधायक और उनके लोग तीन महीनों से रुपयों की मांग कर दबाव बना रहे थे, इसके बाद वह नूरपुर, शिवाला कला थाने के साथ बिजनौर के प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके थे, 30 अप्रैल की रात करीब 2 बजे अशोक कुमार राणा ,प्रियंकर राणा समेत करीब बीस लोगों ने हाटमिक्स प्लांट पर मशीनों में तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी, इसके अलावा वहां खड़ी कई मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी, यह देखते हुए जब चौकीदार ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने चौकीदार के पेट में गोली मार दी।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कई वाहन जल चुके थे, फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक कुमार राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, साथ ही आगजनी और फायरिंग में शामिल संदीप और नरदेव को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने इन दोनों से हथियार ,कारतूस , तीन केनो में भरा पेट्रोल, केरोसिन और स्कॉर्पियो गाडी बरामद की है।

इस मामले में बिजनौर के एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि प्लांट में आगजनी और फायरिंग हुई है,वहीं, गोली लगने से घायल चौकीदार फिलहाल ठीक है, पुलिस की टीम आगे की जांच कर रही है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर