गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जिला पंचायत के ईको टोल पर विधायक ने खोया आपा, थाने में तहरीर।।

None 2024-05-12 09:23:00
जिला पंचायत के ईको टोल पर विधायक ने खोया आपा, थाने में तहरीर।।

क्षेत्रीय विधायक पर जिला पंचायत कर्मियों ने बदसलूकी का लगाया आरोप।।

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण : बोलें ईको टोल की शासन है अनुमति।।

उत्तरकाशी (Shah Times )। यमुनोत्री राजमार्ग पर जिला पंचायत के पाली गाड़ स्थित ईको टोल पर जिला पंचायत कर्मियों ने क्षेत्रीय विधायक पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।

जिला पंचायत कर्मियों ने पुलिस थाना बड़कोट में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल पर बदसलूकी व जान से मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना बड़कोट को लिखित रूप से तहरीर दी है।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-12-may-24


उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड शासन से पहली बार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पाली गाड़ में जिला पंचायत उत्तरकाशी द्वारा यमुनोत्री धाम में आने वाले बाहरी राज्यों के वाहन स्वामियों से ईको टोल पहले बार शुरू किया गया है। आरोप है कि कापाट उद्घाटन के पहले दिन ही क्षेत्रीय विधायक संजय डोभाल ने अवैध वासूली का अड्डा कहकर ईको टोल टैक्स बैरियर को उखाड़ने की धमकी दी है। जिससे यमुनोत्री विधानसभा में एक बार पुनः सियासी पारा चढ़ गया है।

इधर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि उत्तराखंड शासन के अनुमति से ईको टोल टैक्स लगवाया गया है। उन्होंने मामले में मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा में पानी की किल्लत हो रही है। यहां के अस्पताल रेफर सेंटर बने हैं। यह कार्य विधायकी के हैं लेकिन विधायक विकास के कार्यों के बजाय जिला पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं। इसका जवाब जनता अवश्य देंगी।


बता दें कि विधायक का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यमुनोत्री से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल गुस्से में दिख रहे हैं और जिला पंचायत कर्मियों को धमकी देते नजर आ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर