गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

विधायक पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी और बेटे नें खुद को बताया कांग्रेसी

None 2024-06-21 14:42:50
विधायक पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी और बेटे नें खुद को बताया कांग्रेसी

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)।  तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) को एक और बड़ा झटका लगा है। यहां BRS के पांचवें विधायक भी शुक्रवार यानी कि 21 जून 2024 को कांग्रेस में शामिल हो गए। बताया जा रहा हैं कि  पूर्व स्पीकर और विधायक पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी और उनके बेटे भास्कर रेड्डी ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ली है।

आपको बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अपने कैबिनेट सहयोगी पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के साथ शुक्रवार को बांसवाड़ा से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की। जिस दौरान उनको कांग्रेस में शामिल किया गया।

 विधायक श्रीनिवास रेड्डी का कहना हैं कि उन्होंने रेवंत रेड्डी के मुख्यमंत्री बनने के बाद के घटनाक्रमों को गौर से देखा है और उनकी किसान समर्थक नीतियों ने उन्हें काफी प्रभावित भी किया है। आगे कहा कि मैं किसान परिवार से आता हूं और सरकार की प्रतिबद्धता को समझते हुए मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है।

खुद को बताया कांग्रेसी!

श्रीनिवास रेड्डी (BRS) सरकार में2014 से 2018 तक कृषि मंत्री और 2018 से 2023 तक विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह विभिन्न कारणों से तेलुगु देशम पार्टी (TDP) छोड़कर तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) में शामिल हुए थे, जबकि टीडीपी से पहले वह कांग्रेसी ही थे। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन एक कांग्रेसी के रूप में ही शुरू किया था। इसलिए यह घर लौटने जैसा है।

ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

आईए अब बात करते हैं श्रीनिवास रेड्डी के राजनीतिक सफर के बारें में। तो श्रीनिवास रेड्डी की गिनती तेलंगाना के वरिष्ठ और तेज तर्रार नेताओं में होती है। इन्होंने 1976 में कांग्रेस के साथ अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और बाद में 1984 में TDP में शामिल हो गए थें। उन्होंने संयुक्त आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। 2011 में तेलंगाना आंदोलन के चरम पर टीडीपी विधायक के रूप में इस्तीफा देकर टीआरएस में शामिल हो गए। उन्होंने 1994, 1999, 2009, 2014, 2018 और 2023 में बांसवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर