गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

रंगदारी न देने पर विधायक के गुर्गों ने खोद डाली आधा किमी सड़क

None 2023-10-06 09:11:46
रंगदारी न देने पर विधायक के गुर्गों ने खोद डाली आधा किमी सड़क

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिये सख्त कार्रवाई के निर्देश,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बन रही सड़क को दबंगों द्वारा उखाड़ने का मामला सामने आया है ।ठेकेदार से दबंगों को रंगदारी नही मिलने पर दातागंज-बदायूं मार्ग की पीडब्ल्यूडी की आधा किलोमीटर नवनिर्मित सड़क को बुलडोजर से उखाड़ डाला । सड़क निर्माण कार्य मे लगी मशीनों में आग लगा दी । पुलिस ने सरकारी संपत्ति नष्ट करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार‌ शाहजहांपुर में स्टेट हाईवे दातागंज-बदायूं मार्ग का करोड़ों रुपये‌ की लागत से चौड़ीकरण हो रहा है।सड़क पीडब्ल्यूडी तैयार करवा रहा है।सड़क के चौड़ीकरण का ठेका शकुंतला इंटरप्राइजेज को मिला है।ठेकेदार से क्षेत्र के दबंग जगवीर सिंह ने रंगदारी मांगी थी।जब रंगदारी नहीं मिली तो अपने गुर्गों के साथ दबंग जगवीर सिंह साइट पर पहुंचा और काम कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट की।इसके बाद जगवीर सिंह के गुर्गों ने पीडब्ल्यूडी की 500 मीटर सड़क को बुलडोजर से खोद डाली। इतना ही नहीं इसके आगे लगभग 1 किलोमीटर तक बुलडोजर से कई जगह सड़क पर गड्ढे भी कर दिए।पुलिस ने जगवीर सिंह को नामजद करते हुए एक दर्जन लोगों के खिलाफ राजकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुचाने का मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर