करनूल। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में धोने (Dhone) शहर के पास ओबुलापुरम मिट्टा (Obulapuram Mitta) गांव में एक ट्रक के दो ड्राइवरों ने कंटेनर में रखे 1.3 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन चुरा लिए।
यह घटना हालांकि 11 सितंबर को हुई थी, लेकिन पुलिस ने इसका खुलासा शनिवार को हुआ।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
पुलिस ने बताया कि एक कंटेनर ट्रक में 1.3 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन हरियाणा (Haryana) से बेंगलुरु (Bengaluru) ले जाए जा रहे थे। ट्रक के दो ड्राइवरों ने ओबुलापुरम मिट्टा (Obulapuram Mitta) गांव में सड़क किनारे वाहन रोक दिया। बाद में उन्होंने ट्रक से मोबाइल फोन उतारकर दूसरे ट्रक में लाद दिए और भाग गए। खाली ट्रक की जानकारी कंटेनर ट्रक मालिक को मिली।
उन्होंने धोने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस टीमों ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने कंटेनर ट्रक के चालकों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर उन्हें हरियाणा भेजा।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।