शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्रमोशन को भी नियुक्ति बताकर प्रचारित करते हैं मोदी : कांग्रेस

None 2023-08-28 13:10:25
प्रमोशन को भी नियुक्ति बताकर प्रचारित करते हैं मोदी : कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi#) पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन पत्र बांटते हैं और फोटो खिंचवाकर इसे भी सरकारी नौकरी (Government Job) देने के रूप में प्रचारित करते हैं।

खड़गे ने कहा कि पीएम प्रचार पर भरोसा करते हैं। स्थिति यह है कि सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन पत्र बांटकर उसे भी नौकरी देने के रूप में प्रचारित करते हैं।

उन्होंने कहा,“सालाना दो करोड़ नौकरियाँ देने का वादा कर, मोदी जी हमारे युवाओं को इस तरह के ईएमआई के रूप में कुछ हज़ार भर्ती पत्र बाँट रहे हैं। आज भी बाँटेंगे। ताज़ा समाचारों से पता चला है कि इन सरकारी नौकरियों में उनके नाम भी हैं जिनको प्रोमोशन मिला है।”

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने कहा,“उदाहरण के तौर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली (IISER Mohali) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अप्रैल में संस्थान ने 15 नई नियुक्तियां की और 21 व्यक्तियों के प्रमोशन को मंजूरी दी।रोजगार मेला आयोजन के दौरान इनको भर्ती पत्र जारी किए गए थे। मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) ने अप्रैल 2023 में अपने जवाब में कहा कि 38 लोगों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इन 38 लोगों में 18 प्रमोशन के मामले शामिल हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम को संबोधित करते हुए कहा,“मोदी जी, अगर आपको युवाओं के भविष्य की रत्तीभर भी चिंता होती तो आप ये पीआर स्टंट में शामिल होकर उनकी आकांक्षाओं से खिलवाड़ नहीं करते। देश के युवा भाजपा के झूठ, जुमले और विश्वासघात को पहचान चुके हैं, और वे 2024 में मोदी सरकार को बाहर का रास्ता ज़रूर दिखाएँगे।”

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर