शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

मोदी सरकार कर रही हमारे सैनिकों का अपमान

None • 2023-10-20 16:30:26
मोदी सरकार कर रही हमारे सैनिकों का अपमान

मोदी सरकार ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए सेना के हाथ सरकारी योजनाओं के पोस्टर थमा दिए

भाजपा के प्रचार में सेना का इस्तेमाल गलत

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) नेता कर्नल रोहित चौधरी (Rohit Chaudhry) ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) अपनी उपलब्धियों के प्रचार के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाने में सेना के जवानों का इस्तेमाल कर रही है जो अनुचित और पूरी तरह से गलत है।

कर्नल चौधरी ने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सेना का काम देश की सेवा करना है और किसी भी सरकार को अपनी उपलब्धियों के प्रचार के लिए उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सेना का काम सरकार और भाजपा का प्रचार करना नहीं है।

उन्होंने कहा, "मोदी सरकार (Modi government) ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए सेना के हाथ सरकारी योजनाओं के पोस्टर थमा दिए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसके तहत देश में मोदी सरकार की योजनाओं से जुड़े 822 सेल्फी पॉइंट्स बनेंगे।

https://twitter.com/INC_Television/status/1715278105546506558

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

इन्हें बनाने के लिए देश की सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। यह पूरी तरह से गलत और सत्ता का दुरुपयोग है।" कांग्रेस नेता ने कहा, "क्या हमारे देश के सैनिक अब भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार करेंगे। क्या हमने फौज का स्तर इतना गिरा दिया है। हमारे जो सैनिक बेहद मुश्किल हालातों में देश की सीमा पर खड़े होते हैं, वो अब मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे।"

उन्होंने कहा "आर्मी (Army), एयरफोर्स (Air force) और नेवी (Navy) ने अपनी वेबसाइट पर इस आर्डर को नहीं दिखाया है। इसका मतलब वे इसे गैर-कानूनी मान रहे। जो व्यक्ति आर्मी एक्ट, नेवी एक्ट, एयर फोर्स एक्ट के अंदर आते हैं, उनके लिए किसी भी तरह की राजनीतिक पार्टी के लिए प्रचार करना वर्जित है। मोदी सरकार हमारे सैनिकों का अपमान कर रही है। सेना और सैनिक, दोनों ही देश की धरोहर हैं। यह किसी राजनीतिक पार्टी की निजी संपत्ति नहीं हैं।"

https://shahtimesnews.com/once-again-ban-on-friday-congregational-prayers/

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर