गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

मोदी सरकार का चौधरी चरण सिंह को भारत रत्‍न देने का ऐलान , किसानों में खुशी की लहर

None • 2024-02-09 14:18:54
मोदी सरकार का चौधरी चरण सिंह को भारत रत्‍न देने का ऐलान , किसानों में खुशी की लहर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्‍न देने का ऐलान किया किया है जिसके बाद किसानों और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और बड़े किसान नेता रहे चौधरी चरण सिंह को एनडीए सरकार और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्‍न देने का ऐलान किया है।

किसान नेता चौधरी चरण सिंह के पोते और राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। उन्‍होंने सोशल मीडिया X पर पीएम मोदी का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है- 'दिल जीत लिया।' जयंत सिंह के आरएलडी के बारे में चर्चा चल रही है कि वह जल्‍द एनडीए गठबंधन में शामिल हो जाएगी।

https://twitter.com/jayantrld/status/1755854624295432305?t=zNBOshX0gYwHL3gotWfdLA&s=09

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा है- 'हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।'

https://twitter.com/narendramodi/status/1755851282797961394?t=cN38XeT65WfXzDj01v8ktg&s=19

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

गौरतलब है कि लंबे वक्त राष्ट्रीय लोकदल के नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्‍न देने की मांग कर रहे थे। चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री पद पर 28 जुलाई से 1979 से 14 जनवरी 1980 तक थे। उन्‍होंने अपना पूरा जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। जाट परिवार में जन्‍म लेने वाले चौधरी चरण सिंह देश के स्‍वतंत्र होने के बाद राजनीति में प्रवेश किया। वह राम मनोहर लोहिया के ग्रामीण सुधार आंदोलन में लग गए। स्‍वतंत्रता आंदोलन में उन्‍होंने भी प्रतिभाग किया। 1940 के व्‍यक्तिगत सत्‍याग्रह में भी चरण सिंह गिरफ्तार हुए और फिर अक्‍टूबर 1941 में रिहा किए गए।

Modi, Charan Singh, Jayant Chaudhary

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर