गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को यूपी में मिले अभूतपूर्व जन समर्थन से मोदी सरकार का जाना तय

None • 2024-02-25 20:31:45
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को यूपी में मिले अभूतपूर्व जन समर्थन से मोदी सरकार का जाना तय

साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 134 वीं कड़ी में बोले कांग्रेस नेता

आगरा ,(Shah Times) । राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने जनता के वास्तविक मुद्दों को राजनीति के केंद्र में ला दिया है। उत्तर प्रदेश में इस यात्रा को मिले अभूतपूर्व जन समर्थन से भाजपा डरी हुई है। इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय है। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 134 वीं कड़ी में कहीं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि जाति और धर्म आधारित भावनात्मक राजनीति के इस दौर में राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी का लगातार आर्थिक मुद्दों पर बोलना राजनीति को बदलने की दिशा में ज़रूरी और साहसिक प्रयास है जिससे भाजपा डरी हुई है। युवाओं और महिलाओं का जिस तरह उत्तर प्रदेश में जन समर्थन मिला है उससे भाजपा की समाज को बाँटने वाली राजनीति का खात्मा तय है।

उन्होंने कहा कि लोगों को समझ में आ गया है कि पिछड़ों, दलितों या आदिवासियों को भाजपा मुखौटे की तरह इस्तेमाल करके प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति तो बना देती है लेकिन जातिगत जनगणना न कराकर इन कमज़ोर तबकों को देश के संसाधनों में हिस्सेदारी से दूर रखती है। जबकि कांग्रेस सरकारों में इन तबकों की देश के संसाधनों में हिस्सेदारी ज़्यादा रहती है।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मिले संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सिर्फ़ कांग्रेस को सत्ता में लाकर ही की जा सकती है। इसीलिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सबसे ज़्यादा भीड़ इन्हीं तबकों की उमड़ रही है। ये तबके बाकी अन्य वर्गों के साथ मिलकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाएंगे।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर