गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

कांग्रेस देश की गाड़ी को 'रिवर्स गियर' में ले जाने में एक्सपर्ट है :मोदी

None • 2023-11-09 16:25:08
कांग्रेस देश की गाड़ी को 'रिवर्स गियर' में ले जाने में एक्सपर्ट है :मोदी

छतरपुर। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) ने आज कहा कि कांग्रेस देश की गाड़ी को 'रिवर्स गियर' में ले जाने की विशेषज्ञता है और जिस प्रकार कांग्रेस (Congress) ने मध्यप्रदेश (MP) के बुंदेलखंड अंचल (Bundelkhand Region) को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया है, वैसे ही जनता को इस पार्टी को सत्ता के लिए 100 साल तक तरसाना चाहिए।

पीएम मोदी राज्य के बुंदेलखंड अंचल (Bundelkhand Region) के छतरपुर (Chhatarpur) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

पीएम मोदी ने विश्व प्रसिद्ध खजुराहो मंदिर के इस क्षेत्र में कहा कि भाजपा वाले भारत की माटी का चंदन माथे पर लगा कर गर्व से भर जाते हैं, पर कांग्रेस (Congress) ने ना इस मिट्टी की ताकत समझी और ना ही देश की आन-बान-शान बढ़ाने का काम किया। गुलामी की मानसिकता से भरी कांग्रेस (Congress) को देश की विरासत से लेना देना नहीं है। उनके लिए पूरा देश दिल्ली से शुरु होकर वहीं खत्म हो जाता था। उस समय में कोई भी बड़े कार्यक्रम, विदेशी नेताओं के दौरे सब दिल्ली में ही होेते थे। अगर कोई विदेशी मेहमान आता था तो कांग्रेस (Congress) के नेता उसे भारत की गरीबी दिखाने ले जाते थे।

https://twitter.com/narendramodi/status/1722491541447688341?t=FxjGRZ5v4N7_m7HNEa0fnA&s=19

पीएम मोदी ने कहा कि 'सोने का चम्मच' लेकर पैदा हुए कांग्रेस (Congress) नेताओं के लिए गरीबी पर्यटन थी। जिन झुग्गियों में कांग्रेस (Congress) के नेता फोटो खिंचा कर लौट आते थे, आज भाजपा सरकार उन झुग्गियों में रहने वालों को घर बना कर दे रही है। जिन लोगों के साथ बैठ कर कांग्रेस (Congress) के लोग भोजन करने वाले वीडियो बनाते और दिल्ली जाकर भूल जाते थे, आज सरकार उन्हें मुफ्त राशन दे रही है।

उन्होंने कहा कि जिन्हें अभी प्रधानमंत्री आवास योजना में घर नहीं मिला, उनके लिए तीन दिसंबर को राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ये काम और तेज गति से किया जाएगा।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस (Congress) वाले 'रिवर्स गियर' के विशेषज्ञ हैं, जो मध्यप्रदेश के विकास की गाड़ी को पीछे ले जाएंगे। वे सुशासन को कुशासन में बदलने में एक्सपर्ट है। उनकी हर नीति देश को पीछे ले जाने वाली होती है। उसके लिए खुद का स्वार्थ सर्वोपरि है, भले ही उसका खामियाजा देश को उठाना पड़े।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने तीन तलाक का विरोध किया, सामान्य वर्ग के गरीबों के आरक्षण पर भ्रम फैलाया, राम मंदिर ना बने, इसके लिए भगवान राम को काल्पनिक बता दिया, अनुच्छेद 370 हटाने और पहली आदिवासी राष्ट्रपति का विरोध किया, मेडिकल इंजीनियरिंग की पढाई स्थानीय भाषा में होने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर उस काम का विरोध करती है, जिससे देश आगे बढ़ रहा है। ऐसी 'रिवर्स गियर' वाली कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल ने बुंदेलखंड (Bundelkhand) में जल संरक्षण की विरासत सौंपी थी। ये क्षेत्र जल संरक्षण में बहुत आगे था, पर आजादी के बाद कांग्रेस ने इस क्षेत्र को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसा दिया। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि ऐसी कांग्रेस (Congress) को सत्ता के लिए 100 साल तक तरसाइए, तब पार्टी का दिमाग ठिकाने आएगा। उन्होंने कहा कि बिना पानी तरसना क्या होता है, ये कांग्रेस को तब ही समझ आएगा, जब आप उन्हें बिना सत्ता के तरसाएंगे।

पीएम मोदी ने इस क्षेत्र की जीवन रेखा कही जाने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना के संदर्भ में कहा कि दशकों तक इस लिंक नहर को मोदी का इंतजार क्यों करना पड़ा। उन्होंने कांग्रेस (Congress) की गारंटियों पर हमला बोलते हुए कहा कि एक राज्य में कांग्रेस (Congress) ने मुफ्त बिजली का वादा किया, वहां अब बिजली की कटौती और दाम बढ़ना शुरु हो गया है। जहां कांग्रेस (Congress) आई, तबाही लाई।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर