गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मोदी राष्ट्रपति से मिले, प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया

None 2024-06-05 15:04:33
मोदी राष्ट्रपति से मिले, प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर उन्हें अपना और अपनी मंत्रिपरिषद् का इस्तीफा सौंपा


शाह टाइम्स ब्यूरो
नई दिल्ली। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप राष्ट्रपति को सौंप दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी थी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में आ गए हैं। भाजपा नीत राजग को लोकसभा में बहुमत मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने देश में 240 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी बहुमत के 272 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है। अब सरकार के गठन के लिए उसे राजग के अपने सहयोगियों के समर्थन की जरूरत होगी। इससे पहले पार्टी ने 2019 में 303 और 2014 में 282 सीटें जीती थीं।
संभावना जताई जा रही है कि मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

इससे पहले  मोदी की अध्यक्षता में आज यहां केन्द्रीय मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक हुई जिसमें 17 वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गयी। सत्रहवीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि 18वीं लोकसभा के चुनाव एक जून को संपन्न हुए थे और चार जून को हुई मतगणना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को सरकार बनाने का जनादेश मिला है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर