गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

प्रधानमंत्री बनते ही पहली विदेश यात्रा पर इटली जाएंगे मोदी, G7 शिखर सम्मेलन का मिला निमंत्रण 

None • 2024-06-13 14:41:25
प्रधानमंत्री बनते ही पहली विदेश यात्रा पर इटली जाएंगे मोदी, G7 शिखर सम्मेलन का मिला निमंत्रण 

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा था

~ Neelam Saini

नई दिल्ली,( Shah Times) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने है। लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी विदेशी यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार शपथ लेने के तुरंत बाद अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर G7 शिखर सम्मेलन में इटली जाने के लिए तैयार हैं। 

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए निमंत्रण भेजा था, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है। जी7 देशों का शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक इटली के पुगलिया में आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि 'पीएम मोदी ने गुरुवार को इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी से बात की और इटली के पुगलिया में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में निमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।' इस दौरान पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच मुलाकात होगी। 

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से द्व‍िपक्षीय बातचीत भी करेंगे। दोनों नेता संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए आपस में विस्‍तार से चर्चा करेंगे और आगे के लिए दिशा निर्देश देंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी 14 जून को 50वें जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

जी7 शिखर सम्मेलन के अलावा प्रधानमंत्री मोदी को 15 से 16 जून तक स्विटजरलैंड में होने वाले यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में भी आमंत्रित किया गया है, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे या नहीं। जानकारी के अनुसार रूस को इस सम्मेलन में आयोजित नहीं किया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी को चुनाव में जीत के बाद भेजे अपने बधाई संदेश में शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया था।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर