गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मोदी के मंत्री ने इंदिरा गांधी को बताया Mother of India

None 2024-06-15 21:12:46
मोदी के मंत्री ने इंदिरा गांधी को बताया Mother of India


केरल में भाजपा के पहले सांसद और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली,( Shah Times) । केंद्रीय मंत्री और केरल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पहले लोकसभा सांसद सुरेश गोपी ने इंदिरा गांधी को 'मदर ऑफ इंडिया' कहा है। अभिनेता से नेता बने गोपी ने कांग्रेस के दिवंगत नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण को "साहसी प्रशासक" बताया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता ने करुणाकरण और मार्क्सवादी नेता ई. के. नयनार को अपना "राजनीतिक गुरु" बताया।

गोपी यहां पुनकुन्नम स्थित करुणाकरण के स्मारक "मुरली मंदिर" जाने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। दिलचस्प बात है कि सुरेश गोपी ने करुणाकरण के बेटे एवं कांग्रेस नेता के मुरलीधरन को त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र से हराया है। मुरलीधरन 26 अप्रैल के चुनावों में त्रिकोणीय मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे थे।

भाजपा नेता ने मीडियाकर्मियों से करुणाकरण स्मारक के उनके दौरे का कोई भी राजनीतिक मतलब नहीं निकालने का आग्रह करते हुए कहा कि वह यहां अपने "गुरु" को श्रद्धांजलि देने आए हैं। उन्होंने कहा कि नयनार और उनकी पत्नी शारदा टीचर की तरह उनके करुणाकरण और उनकी पत्नी कल्याणीकुट्टी अम्मा के साथ भी घनिष्ठ संबंध थे।

वह 12 जून को कन्नूर में नयनार के घर भी गये थे। गोपी ने कहा फि वह इंदिरा गांधी को "मदर ऑफ इंडिया" मानते हैं, जबकि करुणाकरण उनके लिए "राज्य में कांग्रेस पार्टी के पिता" थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि करुणाकरण को केरल में कांग्रेस का "पिता" बताना दक्षिणी राज्य की सबसे पुरानी पार्टी के संस्थापकों या सह-संस्थापकों के प्रति कोई अनादर नहीं है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर