शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मोदी का नारा जय किसान नहीं बल्कि जेल किसान है

None 2024-02-24 19:52:39
मोदी का नारा जय किसान नहीं बल्कि जेल किसान है

अमरोहा,(Shah Times)।कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री जयराम रमेश ने कहा कि यह सवाल बार-बार उठता है कि भारत जोड़ो न्याय की क्या जरूरत है ? क्यों होनी चाहिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा ?

इसका जवाब आज उत्तर प्रदेश में जब पुलिस भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त हुई तब मिल गया।जनपद अमरोहा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

https://twitter.com/INCUttarPradesh/status/1761327111220887798?t=fxEw47ryMAcHyxsYivNDqg&s=19

प्रेसवार्ता को राष्ट्रीय महाससिचव जयराम रमेश, राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उप्र अविनाश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, एवं कांग्रेस विधानमंडल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सम्बोधित किया।

अपने पांच न्याय में से युवा न्याय के तहत जब राहुल गांधी ने अपनी उत्तर प्रदेश न्याय यात्रा के दौरान पुलिस भर्ती में होने वाली धांधली एवं पर्चा लीक होने पर सवाल उठाया और युवाओं का आवहन किया कि ‘‘सहो मत डरो मत’’। उनके इस आव्हान पर प्रदेश भर के युवाओं ने सड़क पर उतरकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और अपने न्याय के हक के लिए लड़े, तब मजबूरन योगी सरकार को झुकना पड़ा और पर्चा लीक परीक्षा निरस्त करनी पड़ी।

रमेश ने कहा कि अपने पांच न्याय में से दूसरे न्याय किसान न्याय पर अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए श्री राहुल गांधी ने वादा किया है कि इण्डिया गठबंधन की सरकार बनते ही एमएसपी को कानूनी जामा पहना दिया जायेगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को उनकी लागत से 50 प्रतिशत बढ़ा कर एमएसपी दी जाये।

रमेश ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने नारा दिया था ‘‘जय जवान, जय किसान’’। यह देश अपने अन्नदाताओं को सर आँखों पर बैठाने वाला देश रहा है। आजादी के बाद यह पहली क्रूर सरकार है जो अन्नदाताओं के खिलाफ रासुका लगा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी का नारा जय किसान नहीं बल्कि जेल किसान है।

पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने कहा कि इण्डिया गठबंधन पूरी तरह से तैयार है इस देश को न्याय दिलाने के लिए। हम मिलकर इस बार इस फासीवादी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। बसपा के इण्डिया गठबंधन में शामिल होने सम्बन्धी प्रश्न के जवाब में श्री पाण्डेय ने कहा कि फासीवाद के खिलाफ इस लड़ाई में सभी का स्वागत है और बसपा के लिए भी गठबंधन के दरवाजे खुले हुए हैं।

यात्रा में जनप्रिय नेता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुई। मुरादाबाद से अमरोहा तक की पूरी यात्रा में एक जनसैलाब पूरे उत्साह के साथ अपने दोनों नेताओं के स्वागत के लिए उमड़ा खड़ा था।यात्रा के दो दिन के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज दिनांक 24 फरवरी को प्रदेश के जनपद मुरादाबाद से शुरू होकर अमरोहा, संभल होते हुए बुलंदशहर जायेगी और कल यात्रा अलीगढ़, हाथरस होते हुए आगरा पहुंचेगी। आगरा से यात्रा राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जायेगी।

राय ने कहा कि जनपद कन्नौज निवासी युवा बृजेश पाल ने बेराजगारी से तंग आकर एवं पुलिस भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने की हताशा के कारण की गई आत्महत्या यह बताती है कि स्थितियां किस हद तक भयावह हो चुकी हैं। एक युवा भविष्य है देश का, जब वह बड़ी मेहनत से अर्जित अपनी डिग्रियों को जलाकर, निराश होकर, व्यवस्था से तंग आकर प्राण त्यागता है तब हमें इस योगी सरकार की युवाओं के प्रति संवेदनहीनता का पता चलता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर