गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मोहन यादव ने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की

None 2023-12-13 12:19:47
नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मोहन यादव ने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने डॉ मोहन यादव को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। यादव व्यक्ति के रूप में राज्य के बीसवें मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा राज्यपाल ने जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी।


स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने पद के साथ ही गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस समारोह में मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा, अन्य वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता और अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।


इस समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। समारोह का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1734814967415898502?t=WEltY_abTZisErKto_zu4Q&s=19


शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार मंच के समीप ही एक और भव्य मंच तैयार किया गया था, जिस पर विभिन्न साधु संत मौजूद थे। साधु संतों ने शंखनाद भी किया।


मध्यप्रदेश के सोलहवें विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने कुल 230 सीटों में से 163 सीटों पर विजय हासिल कर अपनी सरकार बरकरार रखी है। हाल ही में भाजपा विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ मोहन यादव को नेता चुना गया था। डॉ यादव व्यक्ति के रूप में राज्य के 20वें मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने श्री शिवराज सिंह चौहान का स्थान लिया है।

मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले डॉ मोहन यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद माने जा रहे हैं और “लो प्रोफाइल” रहकर कार्य करना इनकी विशेषता है।


श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में 25 मार्च 1965 को जन्मे यादव अब तक शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। इस बार भी वे उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से शिक्षा ग्रहण करने वाले अट्ठावन वर्षीय यादव ने बी एस सी, एलएलबी, राजनीति विज्ञान में एमए के अलावा एमबीए तक शिक्षा हासिल की है। उन्होंने पीएचडी भी की है।


डॉ यादव के पिता का नाम पूनमचंद यादव हैं और उनकी पत्नी सीमा यादव हैं। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। उनकी पर्यटन, संस्कृति, इतिहास, विज्ञान और खेलकूद में काफी रुचि है।


डॉ यादव का राजनैतिक जीवन में प्रवेश उज्जैन में 1982 में माधव साइंस कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के साथ हुआ, जब वे सह सचिव चुने गए। इसके बाद वे 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला। इसके बाद वे भाजपा में भी सक्रिय हो गए और 2000 से 2003 तक उज्जैन नगर जिला महामंत्री भी रहे।


वर्ष 2013 में वे मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष बने और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। वे वर्ष 2013 में उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने और इसके बाद से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। वे राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार में दो जुलाई 2020 को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री बने और अब तक इस दायित्व को संभालते आ रहे हैं।

Prime Minister, Narendra Modi, Governor Mangubhai Patel ,Dr. Mohan Yadav ,Chief Minister of Madhya Pradesh. Yadav , twentieth Chief Minister of the Madhya Pradesh,Apart , Jagdish Deora and Rajendra Shukla ,Deputy Chief Ministers

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर