शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

उत्तर प्रदेश में दी मानसून ने दस्‍तक,मौसम हुआ सुहावना

None 2023-06-24 10:53:45
उत्तर प्रदेश में दी मानसून ने दस्‍तक,मौसम हुआ सुहावना

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी रविवार से मानसून की अच्छी बारिश होगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मानसून( monsoon) दस्‍तक दे दी है मौसम सुहावना है गया है। मौसम व‍िभाग ने उत्तर प्रदेश के ग्यारह शहरों में झमाझम बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया था सही निकला। बुधवार को हुई छिटपुट रिमझिम बरसात के बाद 2 दिनों से बादलों की आवाजाही के साथ निकली धूप ने एक बार फिर उम्र बढ़ा दी जुमे को पारा चढ़ने के साथ मौसम में चिपचिपी गर्मी वही मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है शनिवार को छिटपुट बारिश के बाद रविवार से प्रदेश भर में मानसून अच्छी बारिश लेकर आ रहा है।

मौसम केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट दानिश के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी। वहीं, अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही और हवा चलेगी। रविवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जाएगी। प्रदेश के पश्चिमी, बुंदेलखंड क्षेत्र और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। बारिश से मौसम में नमी रहेगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी आज
शनिवार को तराई बेल्ट से जुड़े कई जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। इनमें कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और मुजफ्फरनगर सहारनपुर शामिल है। चेतावनी के तहत भारी बारिश से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया बादलों की आवाजाही से मौसम में नमी और धूप निकलने से चिपचिपी गर्मी रही। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान प्रयागराज में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य अधिकतर जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे कम तापमान झांसी में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही रहेगी। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में गरज और चमक के साथ बारिश और कुछ जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

Monsoon knocks in Uttar Pradesh, weather becomes pleasant

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर