शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

1 जुलाई से शुरू होने जा रहा हैं MP विधानसभा का मानसून सत्र

None 2024-06-25 14:13:55
1 जुलाई से शुरू होने जा रहा हैं MP विधानसभा का मानसून सत्र

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। CM मोहन यादव के पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, खनिज साधन, औद्योगिक नीति सहित कई विभाग मौजूद हैं।

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)। 1 जुलाई से मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। मानसून सत्र को CM डॉ. मोहन यादव की ओर से जवाब देने के लिए सात राज्यमंत्री प्रश्नों का उत्तर देंगे। इसकी सूचना भी विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को दे दी है।

CM डॉ. मोहन यादव के पास कौन से हैं विभाग ?

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, खनिज साधन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, प्रवास भारतीय, विमानन, नर्मदा घाटी विकास, जनसंपर्क, विधि एवं विधायी कार्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आनंद और लोक सेवा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारीयां है। CM डॉ. मोहन यादव की तरफ से इन विभागों से संबंधित जवाब राज्यमंत्री कृष्ण गौर, धर्मेन्द्र सिंह लोधी, गौतम टेटवाल, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और राधा सिंह द्वारा दिया जाएगा।

मंत्रियों को दी जाएगी संपूर्ण जानकारी

विधानसभा सत्र के दौरान संबंधित जवाबों के उत्तर देने के लिए मंत्रियों के साथ बैठकर उन्हें पूर्ण जानकारी दी जाएगी, ताकि सदस्य का जिज्ञासा का समाधान किया जा सके।

कब तक चलेगा मध्य प्रदेश का मानसून

एमपी मानसून सत्र 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा। सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी, साथ ही लोकसभा चुनावों के बाद होने वाला यह सत्र हंगामेदार रहने के आसार है।

CM डॉ मोहन यादव की सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश होगा। लोकसभा चुनाव के चलते इस बार मानसून सत्र में बजट पेश किया जाएगा। सरकार सत्र के दौरान आधा दर्जन विधेयक भी मंजूरी के लिए लाएगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर