गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुरैना के युवक ने सीएम योगी आदित्यनाथ को मोबाइल पर दी डॉन बनने की धमकी

None 2025-02-12 16:06:34
मुरैना के युवक ने सीएम योगी आदित्यनाथ को मोबाइल पर दी डॉन बनने की धमकी

मुरैना, (शाह टाइम्स) मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक युवक ने डॉन बनने की चाहत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। हालांकि बाद में पुलिस के डर से युवक ने यहां सिविल लाइंस थाने में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हंसाई मेवाड़ा गांव के मजरा महाराज सिंह का पुरा निवासी सुनील गुर्जर (20) ने सोमवार दोपहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

धमकी भरे कॉल के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश पुलिस सक्रिय हो गई। यूपी एसटीएफ और साइबर टीम ने मोबाइल लोकेशन के जरिए उसे ट्रेस कर लिया। लेकिन इससे पहले कि यूपी एसटीएफ उसे पकड़ पाती, वह खुद ही सिविल लाइंस थाने पहुंच गया। पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है।  पुलिस उसके करीबी दोस्तों और बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि उसका किसी आतंकी संगठन से कोई संबंध तो नहीं है। पुलिस के मुताबिक अभी तक उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर