शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सील हॉस्पिटल में भर्ती मिले जच्चा बच्चा

None 2023-09-22 17:10:07
सील हॉस्पिटल में भर्ती मिले जच्चा बच्चा


मुजफ्फरनगर शामली रोड स्थित हिमालय मेडिकेयर हॉस्पिटल से जुड़ा है। विगत रविवार को गांव लकरसंधा निवासी एक युवक की गलत ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया गया था

मुजफ्फरनगर,( नदीम सिद्दीकी )। जिला प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सील किए गए अस्पताल में जच्चा बच्चा भर्ती होने की सूचना मिली। दो महिलाओं और नवजात के बंद होने की सूचना से अधिकारी अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। आनंद फानन में हॉस्पिटल की सील खोलकर महिला व नवजात बच्चे को बाहर निकाला गया और हॉस्पिटल परिसर को दोबारा से सील कर दिया गया।

दरअसल मामला शहर के शामली रोड स्थित हिमालय मेडिकेयर हॉस्पिटल से जुड़ा है। विगत रविवार को गांव लकरसंधा निवासी एक युवक की गलत ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया गया था। परिजनों व ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर गलत ऑपरेशन का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था और हॉस्पिटल के बाहर शामली रोड पर धरना दिया था। युवक की मौत के बाद डीएम के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच रिपोर्ट के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर में मजिस्ट्रेट विकास कश्यप की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया था।

गुरुवार की देर शाम जिला प्रशासन को अचानक सूचना मिली कि हॉस्पिटल में एक जच्चा बच्चा व अन्य महिला बंद है। अधिकारी मौके पर पहुंचे तो कमरे के बाहर ताला लटका हुआ था हैरत की बात तो यह है कि जिस वक्त सील लगाई गई उस वक्त सुनिश्चित कर लिया गया था कि हॉस्पिटल में कोई नहीं है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल कर दोबारा से अस्पताल पर सील लगा दी । बंद मिली ज्योति नामक महिला ने दास्तान सुनाते हुए बताया कि 24 घंटे से अधिक खाने पीने की किल्लत रही। साथ में उसकी ननंद भी कुछ खाए पिए बिना रही। इस प्रकरण से जहां स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है, वही हॉस्पिटल को पिछले गेट से खोल कर दोबारा से चलाई जाने की भी चरचाए हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर